फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students of various schools handed over Rakhi made by them to Defence Minister Rajnath Singh

Delhi: छात्रों ने सेना के जवानों के लिए तैयार की राखी, राजनाथ सिंह को सौंपी, रक्षा मंत्री ने कही ये बात

Sat, 06 Aug 2022 03:12 PM IST
विजय पुंडीर एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 06 Aug 2022 03:12 PM IST
सार

राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के रक्षा मंत्री के रूप में मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं खुद तीनों सेनाओं के प्रमुखों को ये राखियां प्रदान करूंगा ताकि वे तीनों सेनाओं के जवानों तक पहुंच सकें।

विज्ञापन
Students of various schools handed over Rakhi made by them to Defence Minister Rajnath Singh
राजनाथ सिंह को सौंपी राखी - फोटो : ANI

विस्तार

देश की सरहदों की रक्षा में तैनात सैनिकों के लिए तैयार की गई राखियों को छात्रों ने रक्षामंत्री राजनाथ सिंह को सौंप दिया है। राजनाथ सिंह ने कहा कि देश के रक्षा मंत्री के रूप में मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि मैं खुद तीनों सेनाओं के प्रमुखों को ये राखियां प्रदान करूंगा ताकि वे तीनों सेनाओं के जवानों तक पहुंच सकें।
विज्ञापन

 

तमिलनाडु के भरणी पार्क ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के वरिष्ठ प्रधानाचार्य डॉ. रामसुब्रमण्यम ने कहा कि ढेर सारे प्यार और कृतज्ञता के साथ हम अपने देश के बहादुर सैनिकों के लिए 1.5 लाख हस्तनिर्मित राखियां लाए हैं। 75,000 राखियों पर तिरुक्कुसा छपा हुआ है और अन्य 75,000 राखियां हस्तनिर्मित हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

भाजपा नेता तरुण विजय ने कहा कि ये राखियां 18 भाषाओं में तैयार की गई हैं। वे सभी हस्तनिर्मित हैं, इन्हें तमिलनाडु में तैयार किया गया है। करीब 25,000 राखियों को संथाली भाषा में तैयार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed