फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Students of the miscreants robbed, pistol boil head.

मंकी कैप पहनकर आए बदमाश, लूट के बाद तंमचे से फोड़ा सिर

Sat, 02 Jan 2016 07:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Sat, 02 Jan 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
Students of the miscreants robbed, pistol boil head.

इवनिंग वॉक पर निकले दो छात्रों से दो बाइक पर सवार चार नकाबपोश लुटेरों ने मोबाइल और नगदी लूट ली। चारों बदमाश मंकी कैप पहने थे।

विज्ञापन


लूट की वारदात के दौरान विरोध करने पर एक छात्र को बदमाशों ने तमंचे की बट से पीटा, जिसमें छात्र का सिर फट गया। उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पीड़ितों ने इसकी शिकायत थाना कासना अंतर्गत एच्छर पुलिस चौकी पर दी है।

शुभम सिंह और मनीष दोनों सेक्टर-36 के निवासी हैं। दोनों युवक नॉलेज पार्क के एक कॉलेज से बीटेक थर्ड ईयर की पढ़ाई कर रहे हैं। साथ ही दोनों सिविल सर्विस की तैयारी भी कर रहे हैं।
विज्ञापन

घटना से सहमे छात्र

Students of the miscreants robbed, pistol boil head.

शुक्रवार शाम लगभग साढ़े सात बजे दोनों ईवनिंग वॉक पर निकले थे। सेक्टर के मुख्य गेट से पहले दो बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने दोनों छात्रों को रोक लूट का प्रयास किया।

छात्रों ने जब इसका विरोध किया तो बदमाशों ने शुभम के सिर पर तमंचे की बट मार दी। इसके बाद बदमाशों ने दोनों से मोबाइल और नगदी दोनों लूट ली। हमले में घायल छात्र को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया गया है कि छात्र के सिर में पांच टांके लगे हैं। घटना के बाद से दोंनो छात्र बेहद डरे हुए हैं।

मामले में एच्छर चौकी प्रभारी प्रहलाद यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed