बदला लेने को 12वीं के छात्र को गोली मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के नरेला इलाके में पड़ोस में रहने वाले युवक ने 12वीं कक्षा के छात्र को गोली मार दी। पांच छह माह पहले पीड़ित ने मोबाइल चुराने पर युवक की पिटाई कर दी थी। उसी का बदला लेने के लिए शनिवार रात आरोपी ने छात्र को गोली मार दी और अपने सहयोगी के साथ फरार हो गया। नरेला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली कि घोंडा रोड पर बदमाशों ने 12वीं कक्षा के छात्र को गोली मार दी है। छात्र को जख्मी हालत में महर्षि वाल्मीकि अस्पताल में भर्ती कराया गया। छात्र की पहचान स्वतंत्र नगर निवासी हैप्पी (20) के रूप में हुई।
हैप्पी ने पुलिस को बताया कि उसे पड़ोस के लाला नाम के युवक ने गोली मारी है। पांच छह माह पहले लाला ने उसका मोबाइल चुरा लिया था। इस पर उसने लाला की पिटाई कर दी थी। शनिवार रात लाला अपने दोस्त चीनू के साथ उसके घर आया और बहाने से उसे अपने साथ ले गया। रास्ते में लाला ने उसे बाइक से उतार दिया और पिस्टल निकालकर जान से मारने की धमकी देने लगा। हैप्पी वहां से भागने लगा, इसी दौरान लाला ने उस पर गोली चला दी। गोली हैप्पी के पीठ में लगी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की पहचान कर ली गई है।