फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   students learnt the art of promoting startup

Delhi NCR News: छात्रों ने स्टार्टअप को आगे बढ़ाने के सीखे गुर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 09:24 PM IST
विज्ञापन
-डीयू में दो दिवसीय स्टार्टअप एवं इनोवेशन समिट का आगाज
विज्ञापन


-समिट में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली । दिल्ली विश्वविद्यालय के शंकर लाल हॉल में सोमवार को दो दिवसीय स्टार्टअप एवं इनोवेशन समिट का आगाज हुआ। पहले दिन छात्रों ने वित्त, उद्यमिता व स्टार्टअप में आने वाली चुनौतियों के विषय में जाना। इस समिट में अमर उजाला मीडिया पार्टनर की भूमिका निभा रहा है।

समिट का आयोजन उदय सोसाइटी(एन्टरप्रिन्योरशिप सेल) दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन के सहयोग से कर रहा है। विकसित भारत: कैंपस इनोवेशन से ग्लोबल लीडरशिप तक थीम पर आधारित समिट में पैनल चर्चा के दौरान वक्ताओं से छात्रों को जॉब देने वाला बनने का मंत्र मिला। निवेश की बारीकियों को भी छात्रों ने जाना।
विज्ञापन


टाटा एमजी1 के संस्थापक व सीईओ प्रशांत टंडन ने छात्रों को हेल्थ केयर उत्पादों, डिजिटल हेल्थ प्लेटफॉर्म के माध्यम से उद्यमिता के गुर बताए। उन्होंने स्टार्टअप को प्रमोट करने का तरीका भी सिखाया। वहीं, दिल्ली में ई-कैफे स्टार्टअप कम्यूनिटी की संस्थापक शिखा धवन ने छात्रों को बताया कि समस्याओं का समाधान उनके अंदर ही है। उन्होंने छात्रों को आगे बढ़ने के लिए उद्देश्य तलाशने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप कोई भी खड़ा कर सकता है, लेकिन उसे कैसे बेचना है, इसका ज्ञान जरूरी है। अंतिम दिन आज स्टार्टअप पिचिंग सत्र, वेबिनार व प्रतियोगिताएं होंगी व स्टार्टअप स्टॉल लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed