{"_id":"c9a3705f72e991533957bed6b4e6066a","slug":"students-in-school-beating-police-trace-out-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल में छात्र की पिटाई, बाहर पुलिस की दबंगई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल में छात्र की पिटाई, बाहर पुलिस की दबंगई
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 18 Apr 2015 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय नगर सेक्टर-23 स्थित एक प्राइवेट स्कूल में 11वीं के छात्र की टीचर द्वारा की गई पिटाई से हंगामा खड़ा हो गया। क्लास में हुए झगड़े में बीच-बचाव करने पहुंचे शिक्षक ने समझाने की जगह 11वीं के छात्र की जमकर पिटाई की।
उसे हाथों में गंभीर चोट है। घटना की सूचना मिलने के बाद स्कूल पहुंचे छात्र के दोस्तों और परिचितों ने जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना स्कूल प्रबंधन ने पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने भी छात्र के दोस्तों व परिचितों को समझाने की जगह लातें मारकर दौड़ाया। पुलिस के रवैए को लेकर लोगों में काफी रोष देखने को मिला।
पीड़ित को धमकाने का आरोप
पीड़ित छात्र ने पहले पिटाई की बात कहीं, मगर पुलिस के आधा घंटे समझाने पर छात्र ने पिटाई से ही इंकार कर दिया।
छात्र के परिचित पवन ने कहा कि क्लास में छात्र की पिटाई की गई। छात्र के परिजन गाजियाबाद में नहीं रहते। दोस्तों के साथ रहता है। पुलिस ने पिटाई की बात नहीं बताने के लिए छात्र को धमकाया था।
विज्ञापन
प्रबंधन ने बताई आपसी लड़ाई
स्कूल की प्रिंसिपल ने बताया कि 11वीं के छात्र की क्लास में अपने दोस्तों के साथ लड़ाई हो गई थी। शिक्षकों ने केवल बीच-बचाव किया।
किसी ने भी बच्चे पर हाथ नहीं उठाया। बच्चा काफी शरारती है, उसका एक-दो दिन पहले भी बाहर के कुछ लड़कों के साथ झगड़ा हुआ था।
अभिभावकों का हंगामा
बाल भारती स्कूल बृज विहार में अभिभावकों ने हंगामा किया। अभिभावकों ने स्कूल में चल रहे अभिभावक-शिक्षक संघ (पीटीए) के चुनावों को लेकर प्रबंधन पर मनमानी का आरोप लगाया।
अभिभावकों ने फीस वृद्घि का भी विरोध किया। अभिभावकों का कहना था कि स्कूल नहीं चाहता कि पीटीए में मजबूती से आवाज उठाने वाले अभिभावक शामिल हों, इसीलिए नामांकन फार्म लेने से लेकर जमा करने के लिए भी सिर्फ एक दिन का ही वक्त दिया गया।
शनिवार सुबह स्कूल पहुंचे अभिभावकों ने प्रधानाचार्य से मिलने की मांग की। इस दौरान अभिभावकों ने पीटीए के चुनावों के लिए जमा किए जाने वाले नामांकन फार्म का समय सुबह 10 से एक बजे तक करने का भी विरोध किया। सलिल अग्रवाल ने बताया कि पीटीए के लिए अभिभावकों को नौकरी से छुट्टी लेनी पड़ रही है।