{"_id":"5e731c388ebc3e76876a1dae","slug":"students-in-exam-sitting-at-a-distance-of-one-meter-wearing-a-mask","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरूग्राम: मास्क लगाकर एक मीटर की दूरी पर बैठे परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरूग्राम: मास्क लगाकर एक मीटर की दूरी पर बैठे परीक्षार्थी
Thu, 19 Mar 2020 12:53 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुरुग्राम
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:53 PM IST
विज्ञापन
School Childern Pollution Mask
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं की बुधवार को सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई। परीक्षा 36 केंद्रों पर आयोजित हुई। कोरोना वायरस के डर से अधिकतर छात्र केंद्रों पर मास्क पहनकर व सैनिटाइजर लेकर पहुंचे। सीबीएसई की नोडल अधिकारी (गुरुग्राम) अदिति मिश्रा ने बताया कि जिन परीक्षार्थियों को जुकाम या हल्की खांसी की भी शिकायत रही।
विज्ञापन
उन्हें अन्य परीक्षार्थियों से अलग बिठाया गया। एक-एक मीटर से भी अधिक की दूरी पर बिठाकर परीक्षा ली गई। एक कमरे में सिर्फ 12 परीक्षार्थियों को ही बिठाया गया। परीक्षा सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से हुई।
विज्ञापन
नए पैटर्न के अनुसार आए सवाल
परीक्षा को लेकर छात्रों ने मिली-जुली प्रतिक्रिया दी। नए पैटर्न के अनुसार सवाल पूछे गए थे। पाठ्यक्रम के प्रत्येक हिस्से से सवाल पूछे गए। हालांकि कई परीक्षार्थियों का कहना था कि सवालों को घुमाकर पूछा गया।
विज्ञापन
छात्र आयर्न उपाध्याय ने बताया कि परीक्षा को आसान कहना गलत होगा, लेकिन जिसने भी पूरे पाठ्यक्रम पढ़ा है, वह जरूर इसे पूरा कर सकता है। जीवांशु जोशी ने बताया कि परीक्षा काफी सरल थी। सवालों को पाठ्यक्रम के भीतर से पूछा गया था।