नौवीं की छात्रा को ऑटो में अगवा कर छात्रों ने किया गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-46 में रहने वाली नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा को चार किशोरों ने ऑटो में अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया था।
वारदात के बाद आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर बीच रास्ते छोड़कर फरार हो गए। पुलिस जांच में सामने आया कि दो आरोपी पीड़िता के जानकार थे।
पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
इसका फायदा उठाते हुए आरोपियों ने पीड़िता को ऑटो में बैठाया। पुलिस ने दो को गिरफ्तार कर शनिवार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया।
जहां से उन्हें बाल सुधार गृह में भेज दिया गया। एसीपी क्राइम के मुताबिक ऑटो चालक समेत अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एसीपी क्राइम राजेश कुमार के मुताबिक दोनों मामले दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नाबालिग के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें छापेमारी कर रही है। जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म
वहीं एक अन्य मामले में एक युवक ने शादी का झांसा देकर युवती से कई सालों तक यौन शोषण किया।
कुछ दिनों पहले आरोपी के शादी से मुकर जाने के बाद पीड़िता ने पुलिस की मदद ली जिस पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
आरोपी की पहचान झाड़सा निवासी प्रदीप के रूप में हुई है। पुलिस कार्रवाई के बाद से आरोपी फरार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।