{"_id":"f96ce5b714d93dd5346a75f08c8143ac","slug":"students-fired-mannequin-of-cm-in-faridabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेहरू कॉलेज के गेट पर हुड्डा का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेहरू कॉलेज के गेट पर हुड्डा का पुतला फूंका
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Mon, 28 Jul 2014 05:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के सरकारी कॉलेजों में 10 फीसदी सीट बढ़ाने की मांग को लेकर लोकहित स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन (एलएसओ) ने प्रदेश सरकार व उच्चत्तर शिक्षा विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
विज्ञापन
सोमवार को सेक्टर-16 स्थित पंडित जवाहर लाल नेहरू कॉलेज के गेट पर सरकार विरोधी नारेबाजी करते हुए दोनों का पुतला फूंका।
विद्यार्थियों ने मांग की कि अगर सरकारी कॉलेजों में जल्द ही एमडीयू के उस आदेश की पालना नहीं हुई, जिसमें दस फीसदी सीट बढ़ाने की बात लिखी गई है तो पूरे प्रदेश में आंदोलन शुरू हो जाएगा। क्योंकि कांग्रेस पार्टी लगातार विद्यार्थियों के हितों के साथ खिलवाड़ करने में जुटी है।
विज्ञापन
इस मौके एलएसओ के प्रदेशाध्यक्ष हरेंद्र भड़ाना ने कहा कि कांग्रेस सरकार व शिक्षा विभाग ने निजी कालेजों में ही सीटों को बढ़ाया है, जबकि इसकी सबसे ज्यादा जरूरत सरकारी कालेजों में थी, क्योंकि प्राइवेट कालेजों में फीस बहुत अधिक है। ऐसे में गरीब विद्यार्थी किस प्रकार कालेज में दाखिल ले सकेगा।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने निजी कालेजों के संचालकों को मोटा मुनाफा कमवाने के लिए ऐसा आदेश जारी करवाया है। जिससे यह सिद्ध हो गया है कि कांग्रेस पार्टी स्वयं ही शिक्षा का बाजारीकरण करने में जुटी है। प्रदर्शन में अनिल भड़ाना, मोनू, नरेश टैटू, जितेंद्र, रोहित, पवन, विकास, रवि शास्त्री, अनिल कुमार, संजय सिंह, अमर, सोनू खान एवं निक्की सहित कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।