{"_id":"6a6b6502478f645b5e0dda30","slug":"students-dazzled-with-their-dance-performances-at-dawn-2026-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-148365-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: विद्यार्थियों ने डॉन-2026 में बिखेरी नृत्य की छटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: विद्यार्थियों ने डॉन-2026 में बिखेरी नृत्य की छटा
विज्ञापन
नई दिल्ली। कमानी ऑडिटोरियम में आयोजित डॉन-2026 डांस शोकेस में मनीष कांगिया एकेडमी ऑफ डांस (एमकेएडी) के विद्यार्थियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उन्होंने बैले, जैज, कंटेम्परेरी और हिप-हॉप जैसी आधुनिक नृत्य शैलियों की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं।
यह कार्यक्रम करीब दो घंटे तक चला। मंच पर रंग, रोशनी और लय का आकर्षक समन्वय दिखा। कलाकारों ने तकनीकी दक्षता, भाव-भंगिमा और समूह समन्वय का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनकी सराहना की। विभिन्न आयु वर्ग के विद्यार्थियों ने अनुशासन और मंचीय आत्मविश्वास का परिचय दिया। आयोजकों ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवा कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देना था। संवाद