{"_id":"6a736197ced62c605c0c5e66","slug":"students-completed-a-six-week-research-internship-under-anveshan-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-149265-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अन्वेषण 2.0 के तहत 170 छात्रों ने छह सप्ताह की शोध इंटर्नशिप पूरी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अन्वेषण 2.0 के तहत 170 छात्रों ने छह सप्ताह की शोध इंटर्नशिप पूरी की
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में अन्वेषण 2.0 के तहत 170 छात्रों ने छह सप्ताह की शोध इंटर्नशिप पूरी की। इसका आयोजन शोध फाउंडेशन ने राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा जागरूकता मिशन, सेंटर फॉर इनोवेशन इन इंफेक्शियस डिजीज रिसर्च एजुकेशन एंड ट्रेनिंग व दिल्ली विश्वविद्यालय के दक्षिण परिसर, रामजस कॉलेज, शहीद राजगुरु कॉलेज व आचार्य नरेंद्र देव कॉलेज के सहयोग से किया था। समापन बुधवार को रामजस कॉलेज के सभागार में हुआ।
समारोह में दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उद्देश्य रटने की प्रवृत्ति से बाहर निकालकर आलोचनात्मक चिंतन, नवाचार व कौशल आधारित सीखने को बढ़ावा देना है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान ने कहा कि यह पहल स्नातक छात्रों को प्रारंभिक अवस्था में शोध संस्थानों व वैज्ञानिकों से जोड़कर अनुसंधान के प्रति प्रेरित कर रही है। रामजस कॉलेज के प्राचार्य प्रो. अजय अरोड़ा ने छात्रों से शोध, नवाचार व वैज्ञानिक दृष्टिकोण को शैक्षणिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य स्नातक स्तर पर वैज्ञानिक सोच विकसित करना व युवाओं को शोध करियर के लिए प्रेरित करना है। कार्यक्रम में दिल्ली, वाराणसी, हैदराबाद और शिमला से चयनित 170 स्नातक विज्ञान विद्यार्थियों ने भाग लिया।