{"_id":"59145d6a4f1c1bb737853450","slug":"students-can-travel-in-free-in-private-buses-in-gurugram","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्राइवेट बसों में छात्र-छात्राओं के मुफ्त यात्रा करने की दे रहे जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्राइवेट बसों में छात्र-छात्राओं के मुफ्त यात्रा करने की दे रहे जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
Updated Thu, 11 May 2017 06:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निजी बसों में छात्र-छात्राओं को पास होने के बावजूद भी बस में यात्रा नहीं करने दिए जाने को लेकर रोडवेज के कर्मचारी छात्र-छात्राओं को जागरूक करने में लगे हुए है। रोजाना निजी बसों से यात्रा करने से कतरा रहे छात्र-छात्राओं को रोडवेज के कर्मचारी उनको इसके बारे में अवगत करवा रहें है कि उनका पास निजी बसों में लागू होता है।
विज्ञापन
रोडवेज के चार से पांच कर्मचारी रोजाना छात्र-छात्राओं को इस बात की जानकारी दे रहे हैं कि वह निजी बस से भी सफर कर सकते हैं। रोडवेज के लिए बना पास निजी बस में काम करेगा। यदि कोइ बस संचालक विरोध करता है तो उसकी जानकारी आरटीए से कर सकते हैं।
विज्ञापन
छात्राओं ने कहा कि वो निजी बसों में यात्रा नहीं करेंगी प्राइवेट बस वाले रास्ते में बदमीजी करते हैं और बीच रास्ते में उतार भी देते हैं। इस कारण उनको इस बात डर रहता है। इसलिए वो निजी बसों में यात्रा करने से कतराती है।
विज्ञापन
रोडवेज के कर्मचारी श्यामलाल, सुरेंद्र, जितेंद्र आदि ने बताया कि अगर पास होल्डर और रोडवेज के द्वारा दी जा रही 36 प्रकार की फ्री यात्रा सुविधा निजि बसों में लागू हो जाऐगी तो रोडवेज का इसका फायदा होगा। बसों में भीड़ कम होगी और सभी यात्री बसों में बैठकर आसानी से यात्रा कर सकेंगे।
छात्राओं को बीच रास्ते में उतारने के मामले के बाद से ही हमारे कर्मचारी साथी इस अभियान में लगे हुए हैं। वो छात्र-छात्राओं को उनके पास का निजी बसों में लागू होने के बारे में अवगत करवा रहे हैं। संदीप दलाल, प्रधान इंटक रोडवेज डिपो गुरुग्राम