फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student to the ground, killing incident along with friend.

जमीन के लिए छात्र की हत्या, दोस्त संग मिलकर की वारदात

Thu, 11 Feb 2016 07:31 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो / अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 11 Feb 2016 07:31 PM IST
विज्ञापन
Student to the ground, killing incident along with friend.

पटौदी के ऊंचा माजरा गांव निवासी 10वीं के छात्र अमित की हत्या के मामले बिलासपुर सीआईए ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


आरोपियों की पहचान धर्मेंद्र उर्फ धर्मी और सुधीर के रूप में हुई। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू और बाइक बरामद की है। छात्र की ढाई एकड़ जमीन हथियाने के लिए उसके पड़ोसी धर्मेंद्र ने दोस्त के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था।

बता दें कि 8 फरवरी को रक्षा विश्व विद्यालय के पास अमित (18) का शव बरामद किया गया था। उसकी गला दबाने के बाद चाकू से वारकर हत्या की गई थी। बताया गया कि दो युवक रविवार दोपहर छात्र को बाइक पर बैठाकर ले गए थे।
विज्ञापन


बिलासपुर सीआईए प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि छानबीन के बाद पड़ोस में रहने वाले धर्मेंद्र उर्फ धर्मी को गिरफ्तार किया गया। वह खांडसा मंडी में आढ़ती का काम करता है। उसने इस्लामपुर निवासी साथी सुधीर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सुधीर को भी पकड़ लिया गया। पूछताछ में दोनों ने छात्र की हत्या की बात कबूल कर ली। पता चला कि धर्मेंद्र के घर के सामने अमित की ढाई एकड़ जमीन है, जिस पर धर्मेंद्र की नजर है।

वह अमित की हत्या करने के बाद उसकी मां की हत्या भी करना चाहता था। इसके बाद अमित के बुजुर्ग पिता से जमीन हथियाने की धर्मेंद्र ने योजना बनाई थी।

धर्मेंद्र ने अपने साथी सुधीर को अमित की हत्या के बाद 20 लाख रुपये देने का लालच दिया था। पुलिस ने आरोपियों को एक दिन के रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed