फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student's death in suspected condition in hostel

हॉस्टल के बाथरूम में मिला एमबीबीएस छात्र का शव

Mon, 17 Jul 2017 09:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Mon, 17 Jul 2017 09:39 AM IST
विज्ञापन
 Student's death in suspected condition in hostel
फाइल
नूंह में शहीद हसन खान मेवाती मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की तृतीय वर्ष की पढ़ाई कर रहे छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव हॉस्टल के कमरे में बने बाथरूम में पड़ा मिला। हालांकि इस मामले में न तो परिजनों ने पुलिस को किसी प्रकार की शिकायत दी है और न ही कोई आरोप लगाया है। पुलिस इसे स्वाभाविक मौत का मामला मानकर चल रही है। वहीं, मेडिकल कालेज प्रशासन ने भी अपने स्तर पर मामले की जांच कराने के आदेश जारी किए हैं। पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शनिवार को शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन


फरीदाबाद के छांयसा थाना क्षेत्र के गांव पनहेड़ा कला निवासी समुंद्र सिंह का बेटा राहुल चौधरी नूंह के शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कालेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था। उसका दाखिला छांयसा के गोल्ड फील्ड मेडिकल कालेज में हुआ था, लेकिन बाद में सरकार ने इस कालेज को बंद कर दिया था। इसमें पढ़ाई कर रहे 21 छात्रों का दाखिला सरकार ने नूंह के मेडिकल कालेज में कराया था। जिनमें राहुल भी शामिल था। 
विज्ञापन


शुक्रवार को जब मेडिकल कालेज से पढ़ाई कर छात्र हॉस्टल लौटे तो राहुल चौधरी के साथ उसका रूममेट भी था। रोजाना की तरह दोनों हॉस्टल के कमरे में जाते ही सो गए। शाम करीब 6 बजे राहुल की नींद खुल गई। इससे उसका रूममेट डिस्टर्ब हुआ तो उसने राहुल से कहा कि वह सो नहीं रहा है तो बाहर घूम आए, तब तक वह आराम से सो लेगा। राहुल उसकी बात मानकर बाहर निकल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


करीब साढ़े सात बजे जब रूममेट की नींद खुली तो पाया कि राहुल वहां नहीं था। उसने अपने साथियों से राहुल के बारे में पूछा, लेकिन वह आसपास नहीं मिला। उसने सोचा कि वह कालेज में कहीं इधर-उधर घूम रहा होगा। इसके बाद रोजाना की तरह जब रात 11 बजे हॉस्टल में हाजिरी ली गई तो पाया कि राहुल अपने कमरे में नहीं है, जिस पर हॉस्टल के छात्रों व स्टाफ ने उसे ढूंढना शुरू किया। किसी ने राहुल चौधरी के फोन पर कॉल की तो पाया कि बाथरूम में फोन की घंटी बज रही है।

बाथरूम अंदर से बंद था, जैसे-तैसे उसका दरवाजा खोलकर देखा तो राहुल वहां बेसुध पड़ा हुआ था। उसे तुरंत अस्पताल लाया गया। डाक्टराें ने करीब 2 घंटे तक उसे कृत्रिम सांस आदि देकर बचाने का प्रयास किया, लेकिन प्रयास नाकाफी रहे। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुबह करीब साढ़े चार बजे पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और परिजनों को सूचना दी। परिजन मेडिकल कालेज पहुंचे। जहां उन्होंने कोई भी शिकायत देने से इनकार कर दिया। मांग की कि उन्हें सिर्फ यह पता चल जाए कि राहुल की मौत किस कारण से हुई है।


मेडिकल कालेज के निदेशक डा. संसार चंद शर्मा ने बोर्ड़ गठित कर शव का पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए। दोपहर करीब 3 बजे के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। अपने परिवार में सभी का लाड़ला राहुल पढ़ने में भी काफी होशियार था, जिसकी मौत से पूरा परिवार सदमे में है। परिजनों ने इस मामले में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कर 174 की कार्रवाई की गई है। बिसरा जांच के लिए भौंडसी भेजा गया है। वहीं इस मामले में शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कालेज के निदेशक डा. संसार चंद शर्मा ने कहा कि मामला स्वाभाविक मौत से जुड़ा हुआ है, फिर भी कोई मामला निकलकर सामने आएगा तो उसकी जांच की जाएगी।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed