फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student molested in LNJP hospital

Delhi : राजधानी के लोकनायक अस्पताल में छात्रा से दुष्कर्म, टेक्निशियन है आरोपी; गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2025 02:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 16 Jan 2025 02:17 AM IST
सार

बीएससी की 19 वर्षीय छात्रा परिजनों के इलाज के लिए अस्पताल आती थी। यहां आरोपी ने सोमवार को वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन
student molested in LNJP hospital
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

मध्य दिल्ली के एलएनजेपी (लोकनायक जयप्रकाश नारायण) अस्पताल में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बीएससी की 19 वर्षीय छात्रा परिजनों के इलाज के लिए अस्पताल आती थी। यहां आरोपी ने सोमवार को वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अस्पताल में टेक्निशियन है। आरोपी शादीशुदा है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता परिवार के साथ मध्य दिल्ली में रहती है। वह डीयू के एक कॉलेज से बीएससी कर रही है। पिछले काफी समय से उसका अस्पताल आना-जाना था। इसी दौरान आरोपी ने इलाज में मदद के बहाने छात्रा से दोस्ती की।
विज्ञापन


आरोपी ने स्वीकारी वारदात की बात
पीड़िता सोमवार को एक परिजन को लेकर अस्पताल पहुंची। इस दौरान आरोपी उसे एक सुनसान कमरे में ले गया। वहां वारदात करने के बाद किसी को भी बताने पर बुरे अंजाम की धमकी दी। मगर अस्पताल से निकलते ही पीड़िता ने पुलिस को खबर दी। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छानबीन के बाद आईपी इस्टेट थाना पुलिस ने दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने वारदात करने की बात स्वीकार की है। पुलिस उसके मोबाइल को कब्जे में लेकर पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed