फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Student killed after falling from the fourth floor of the hostel.

हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर छात्रा की मौत, कॉलेज प्रबंधन फरार

Wed, 23 Mar 2016 09:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 23 Mar 2016 09:09 AM IST
विज्ञापन
Student killed after falling from the fourth floor of the hostel.
मृत शरीर - फोटो : demo pic

नॉलेज पार्क-3 स्थित कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस में सोमवार रात फेयरपार्टी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गर्ल्स हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरकर एक छात्रा की मौत हो गई।

विज्ञापन


कॉलेज प्रबंधन ने आनन-फानन में पूरा स्टाफ और सभी छात्र छुट्टी पर भेज दिए गए। पुलिस को भी मंगलवार सुबह अस्पताल से सूचना मिली। पीड़ित परिजनों को कोई सही जानकारी नहीं दी जा रही है। परिजनों ने मामले को संदिग्ध मानकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन


मूलरूप से दिल्ली के जीटीबी नगर निवासी छात्रा दीपक रूहिला (22 वर्ष) कैलाश इंस्टीट्यूट में बीएससी नर्सिंग की तृतीय वर्ष की छात्रा थी। परिजनों ने बताया कि सोमवार को रात नौ बजे कॉलेज से फोन आया कि उनकी बेटी को चोट लगी है जल्दी कॉलेज आ जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 छात्रा की मां विमला अपने परिवार के लोगों के साथ करीब 11 बजे कॉलेज पहुंची, तो पता चला कि छात्रा कैलाश अस्पताल में है। वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल आने से पहले ही छात्रा की मौत हो चुकी थी।

इसके बाद परिजनों ने मौत का कारण पूछा तो कॉलेज प्रबंधन ने बताया कि छात्रा की मौत हॉस्टल की चौथी मंजिल से गिरने से हुई है। छात्रा के दोस्तों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि रात आठ बजे वह हॉस्टल के नीचे जमीन पर पड़ी थी, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक छात्रा हॉस्टल की पहली मंजिल के कमरे में रहती थी लेकिन उसके दोस्तों ने बताया कि चौथी मंजिल से गिरी है। जिस हॉस्टल की चौथी मंजिल से छात्रा की गिरकर मौत होने की बात कॉलेज प्रबंधन कह रहा है उस स्थान पर खून के निशान नहीं मिले है।

ऐसे में छात्रा की मौत छलांग लगाने से हुई है या मौत की वजह कुछ और है इस बात की पुष्टि नही हो पाई है। छात्रा की मां विमला ने बताया कि बेटी ने एक सप्ताह पहले बताया था कि कॉलेज में फेयरवेल पार्टी है। पार्टी के दौरान भी उसने मां को फोन किया था लेकिन वह कॉल रिसीव नही कर पाई थी। वहीं कैलाश अस्पताल के डॉक्टर का कहना है कि छात्रा के घुटनों और सिर में चोट आई थी।


सोमवार की रात हुई घटना के अगले दिन सुबह ही सभी छात्रों को होली की छुट्टी पर भेज दिया गया। घटना के बाद से कॉलेज प्रबंधन भी फरार है। कॉलेज गेट पर सिक्योरिटी गार्ड के आलावा कोई भी नहीं है। पुलिस मंगलवार को जांच के लिए पहुंची तो वहां कोई नहीं मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed