फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student fell from the third floor in the night, fraudulently fell or shot down!

छात्रा की संदिग्ध मौत, लाश उठा भागे परिजन

Mon, 24 Aug 2015 11:43 AM IST
Updated Mon, 24 Aug 2015 11:43 AM IST
विज्ञापन
Student fell from the third floor in the night, fraudulently fell or shot down!

सैनिक फॉर्म इलाके में शनिवार देर रात तीसरी मंजिल से गिरकर 17 वर्षीय एक छात्रा की मौत हो गई। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, परिजन शव उठाकर फरार हो गए।

विज्ञापन


रविवार को परिवार दिल्ली पहुंचा। छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि परिवार ने लड़की का अंतिम संस्कार भी कर दिया है। देर रात तक पुलिस परिवार से पूछताछ कर लड़की की मौत की वजह जानने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस ऑनर किलिंग समेत अन्य दृष्टिकोणों से मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक, मृतका की शिनाख्त किरण बाला (17) के रूप में हुई है।

पड़ोसी कुछ समझते उससे पहले ही लाश उठाकर चले गए परिजन

Student fell from the third floor in the night, fraudulently fell or shot down!

लड़की अपने पिता प्रमोद कुमार व अन्य सदस्यों के साथ एल-ब्लॉक सैनिक फॉर्म में रहती थी। किरण दक्षिण दिल्ली के एक नामी पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्रा थी।


शनिवार रात करीब 2.30 बजे अचानक पड़ोसियों ने किरण के चिल्लाने की आवाज सुनी। इसके बाद किरण तीसरी मंजिल से नीचे गिर गई। पड़ोसी फौरन घर की ओर लपके तो देखा कि किरण को परिजन अंदर उठाकर जा रहे थे।

फर्श पर खून पड़ा हुआ था। कुछ देर बाद परिजन घर पर ताला लगाकर वहां से फरार हो गए।

किरण को छत से नीचे फेंका गया या वह खुद कूदी

Student fell from the third floor in the night, fraudulently fell or shot down!

मौके पर पहुंची पुलिस ने मकान को सील कर तीन टीमें आगरा के लिए रवाना कर दी। इस बीच रविवार शाम के समय प्रमोद कुमार और उसका परिवार वापस दिल्ली आ गया।


पुलिस परिवार को थाने में बिठाकर पूछताछ कर रही है। इस बात का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि किरण को छत से नीचे फेंका गया या वह खुद कूदी।

अगर उसने आत्महत्या भी की तो परिजन उसका शव लेकर भागे क्यों और उन्होंने उसका अंतिम संस्कार भी कैसे कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed