फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   student eletion : Independents Mmac boast in-LR.

छात्रसंघ चुनाव : एमएमएच-एलआर में निर्दलियों का डंका

Sat, 22 Nov 2014 06:59 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 22 Nov 2014 06:59 AM IST
विज्ञापन
student eletion : Independents Mmac boast in-LR.

सीसीएसयू से संबद्ध महानगर के चार डिग्री कॉलेजों में शुक्रवार को हुए छात्रसंघ चुनावों में निर्दलीय प्रत्याशियों का डंका बजा। महानगर के सबसे बड़े एमएमएच डिग्री कॉलेज में निर्दलीय जसवीर नागर और एलआर कॉलेज में मोहित कसाना छात्रसंघ अध्यक्ष बने।

विज्ञापन


एबीवीपी और समाजवादी छात्रसभा को चुनाव में निराशा हाथ लगी। एबीवीपी के पैनल ने केवल वीएमएलजी और समाजवादी छात्रसभा के पैनल के कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज में क्लीनस्वीप किया।
विज्ञापन


वीएमएलजी में एबीवीपी पैनल की निशा पांचाल अध्यक्ष बनी और कांशीराम कॉलेज में समाजवादी छात्रसभा के रजनीश ने अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया।

नौ फीसदी बढ़ी वोटिंग, 4871 ने डाले वोट
इस बार वोटिंग प्रतिशत में नौ फीसदी से अधिक का उछाल आया। पिछले साल चारों कॉलेजों में 29.28 फीसदी वोट पड़े थे। इस बार वोटिंग को लेकर विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह था। कुल 38 फीसदी वोटिंग हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमएमएच, वीएमएलजी, कांशीराम और एलआर में 12836 में से 4871 ने वोट डाले। विश्वविद्यालय द्वारा कॉलेजों में ऑनलाइन अटेंडेंस होने का असर भी वोटिंग प्रतिशत पर दिखा। एमएमएच में कुल 33.33 प्रतिशत, वीएमएलजी में 32.96, कांशीराम में 67.57 और एलआर में 45 प्रतिशत वोटिंग हुई।

एमएमएच में जसवीर नागर ने दिखाया दम
एमएमएच डिग्री कॉलेज में निर्दलीय प्रत्याशी जसवीर नागर ने सारे समीकरण बदलते हुए एबीवीपी को करारा झटका दिया। जसवीर को 510 वोट मिले, वहीं दूसरे नंबर पर एबीवीपी के सतेंद्र कुमार को 471 मत मिले।

एबीवीपी से उपाध्यक्ष पद पर पुनीत शर्मा और रोबिन गौड़ महामंत्री चुने गए। भारतीय क्रांतिकारी समिति के दीपक कुमार ने सहसचिव और गौरव कुमार ने कोषाध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। जसवीर नागर की जीत पर उत्कर्ष सिंह, अभिषेक त्यागी सहित अन्य समर्थक झूम उठे।

एलआर में निर्दलीय छाए
लाजपत राय कॉलेज में इस बार निर्दलियों ने परचम लहराया। यहां एबीवीपी का खाता नहीं खुला और समाजवादी छात्र सभा ने दो सीटों पर कब्जा जमाया। निर्दलीय प्रत्याशी मोहित कसाना ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की।

इसके साथ ही उपाध्यक्ष और सहसचिव के पद भी निर्दलियों ने कब्जा किया। यहां 1097 विद्यार्थियों ने वोट डाले। पिछले चुनाव में सभी सीटों पर जीत दर्ज करने वाली समाजवादी छात्रसभा को दो पदों से ही संतोष करना पड़ा।

अध्यक्ष मोहित कसाना को 490 और समाजवादी पार्टी के विशाल चौधरी को 302 वोट मिले। उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय राजीव शर्मा, सचिव पद पर निर्दलीय रविंद्र कुमार, समाजवादी छात्र सभा से सारिका पाठक सहसचिव और कोषाध्यक्ष शिवांगी शर्मा ने जीत हासिल की।

एमएमएच में री-काउंटिंग पर हंगामा
एमएमएच कॉलेज में नतीजे घोषित होने और विजयी उम्मीदवारों की शपथ होने के बाद अध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार गौरव कुमार ने समर्थकों के समर्थकों ने हंगामा शुरू कर दिया।

गौरव कुमार ने चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए री-काउंटिंग की मांग की। गौरव के समर्थक कॉलेज कैंपस के बाहर थरने पर बैठ गए। फिर सिटी मजिस्ट्रेट कपिल सिंह के समझाने और वीसी के सामने मुद्दा रखने की बात छात्र शांत हो गए।

एलआर में धांधली का आरोप लगा प्रदर्शन
चुनाव परिणाम से नाखुश एबीवीपी और समाजवादी छात्र सभा के विद्यार्थियों ने धांधली का आरोप लगाकर कॉलेज के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। छात्रों ने दोबारा चुनाव कराने की मांग की।

एबीवीपी से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रहे लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि वोटिंग के दौरान फर्जी वोट डाले गए। साथ ही मतगणना में भी हेराफेरी की गई।

छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष समाजवादी छात्र सभा के राधे चौहान ने कहा कि फर्जी आईकार्ड से वोट डाले गए हैं। इसकी शिकायत डीएम से करने की बात कही। प्राचार्य डा. एसडी कौशिक ने छात्रों के आरोपों को निराधार बताया।


चप्पे-चप्पे पर रहा पुलिस बल
चुनावों को लेकर इस बार छात्र-छात्राओं में बेहद उत्साह देखने को मिला। वोटिंग के लिए लंबी-लंबी कतारें देखने को मिलीं। एमएमएच में वोटिंग शुरू होने से पहले ही काफी भीड़ लग गई। भारी भीड़ को देखते हुए सभी कॉलेजों में सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिसबल तैनात रहा।

कहां कितनी हुई वोटिंग
- एमएमएच में 6423 में से 2142 ने डाले वोट
- वीएमएलजी में 3067 में से 1011 मत प्रयोग किया
- कांशीराम में 919 में से 621 ने वोटिंग की
- एलआर में 2427 में से 1097 ने वोट डाले

एमएमएच डिग्री कॉलेज
अध्यक्ष- सतवीर नागर, निर्दलीय
उपाध्यक्ष- पुनीत शर्मा, एबीवीपी
महामंत्री- रोबिन गौड़, एबीवीपी
सहसचिव- दीपक कुमार, भारतीय क्रांतिकारी समिति
कोषाध्यक्ष- गौरव कुमार, भारतीय क्रांतिकारी समिति

वीएमएलजी
अध्यक्ष- निशा पांचाल, एबीवीपी
उपाध्यक्ष- ज्योति चौधरी, एबीवीपी
महामंत्री- सोनम मिश्रा, एबीवीपी
सहसचिव- फरजाना, एबीवीपी
कोषाध्यक्ष- शीतल शर्मा, एबीवीपी

कांशीराम राजकीय डिग्री कॉलेज
अध्यक्ष- रजनीश, समाजवादी छात्रसभा
उपाध्यक्ष- नाजिम, समाजवादी छात्रसभा
महामंत्री- दीपांशी, समाजवादी छात्रसभा
सहसचिव- पूजा मिश्रा, समाजवादी छात्रसभा
कोषाध्यक्ष- प्रियांक जैन, समाजवादी छात्रसभा

एलआर कॉलेज
अध्यक्ष- मोहित कसाना, निर्दलीय
उपाध्यक्ष- राजीव शर्मा, निर्दलीय
महामंत्री- रविंद्र कुमार, निर्दलीय
सहसचिव- सारिका पाठक, समाजवादी छात्रसभा
कोषाध्यक्ष- शिवांगी शर्मा, समाजवादी छात्रसभा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed