फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student dies after car collides with crane in Noida

Noida: कार लेकर जा रही क्रेन से टकराकर छात्रा की मौत, चालक फरार; परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज

Mon, 18 Dec 2023 01:01 PM IST
श्याम जी. पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 18 Dec 2023 01:01 PM IST
सार

शिवानी के दोस्त तुरंत उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद चालक मौके से भाग गया। परिवार की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
Student dies after car collides with crane in Noida
demo pic

विस्तार

नोएडा में शनिवार को कार ले जा रही क्रेन से टकराकर एक छात्रा की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिव्यांशी शर्मा (22) अपनी कार की चाबियां लेने के लिए पैदल ही क्रेन के पीछे जा रही थी, तभी उनका पैर फिसल गया और उनका सिर क्रेन से टकरा गया। इस दौरान उन्हें गंभीर चोट आई और उनकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त ग्रेटर नोएडा-1 रामकृष्ण तिवारी ने बताया कि दिल्ली के गुरु तेग बहादुर नगर की रहने वाली दिव्यांशी शर्मा ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क इलाके में कॉलेज से दोस्तों के साथ घर लौट रहीं थी। रास्ते में उनकी कार खराब हो गई और उन्होंने एक टोइंग सेवा बुक की। मौके पर पहुंची क्रेन कार को लेकर जा रही थी और क्रेन के चालक ने कार की चाबियां अपने पास ही रख ली थीं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शिवानी शर्मा कार की चाबियां लेने के उनके पीछे दौड़ीं, तभी उनका पैर फिसल गया और उनका सिर क्रेन से टकरा गया। चोट लगने के कारण सड़क पर गिर गईं। शिवानी के दोस्त तुरंत उसे एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद चालक मौके से भाग गया। परिवार की शिकायत के आधार पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed