{"_id":"a88ff1fca00217e7a8fac85d74c4d67c","slug":"student-death-from-dengue-in-mussoorie-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी में डेंगू से छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मसूरी में डेंगू से छात्र की मौत
डीपी आर्य/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Wed, 14 Oct 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मसूरी के ढबारसी निवासी नौवीं के छात्र मोइन (उम्र-17 वर्ष) की डेंगू के चलते मौत हो गई। मोइन की तबियत बिगड़ने पर परिजनों ने सोमवार दोपहर उसे सर्वोदय अस्पताल में भर्ती किया, लेकिन इंटरनल ब्लीडिंग अधिक होने से उसकी सोमवार देर शाम मौत हो गई।
विज्ञापन
मोइन की मौत होने से गाजियाबाद में डेंगू से मौत का आंकड़ा बढ़कर 15 पहुंच गया है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में डेंगू से केवल दो मौत हुई हैं। मोइन के पिता बिलाल अहमद ट्रांसपोर्ट कारोबारी हैं।
विज्ञापन
सात दिनों से बीमार मोइन का इलाज क्षेत्र के एक नर्सिंग होम में चल रहा था। जांच में डेंगू की पुष्टि होने और तबियत बिगड़ने पर उसे सर्वोदय में भर्ती कराया गया था। मोहन क्षेत्र के एक बसपा नेता का भतीजा है।
विज्ञापन
गाजियाबाद में डेंगू के मिले 29 नए मामले
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी नए आंकड़ों में गाजियाबाद में 29 नए डेंगू के मामले सामने आए हैं। विभाग की ओर से गाजियाबाद, नोएडा, दिल्ली और हापुड़ के 182 सैंपल की जांच में गाजियाबाद में 29, हापुड़ के दो, दिल्ली के दो और नोएडा में एक डेंगू पॉजिटिव केस पाया गया।
डीएमओ डा. जीके मिश्रा ने बताया कि गाजियाबाद में अब तक 2700 सैंपल की जांच हो चुकी है। इसमें नए आंकड़ों के बाद पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 296 पहुंच गई है।
स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
डेंगू के साथ ही अब स्वाइन फ्लू का डर बढ़ता जा रहा है। स्वाइन फ्लू से दिल्ली में कारोबारी की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट हो गया है।
विभाग ने भले ही स्वाइन फ्लू को लेकर अलग से कोई वार्ड नहीं बनाया हो, लेकिन स्वाइन फ्लू की जांच और इलाज के लिए पूरी तैयारियां कर ली हैं।
डीएमओ डा. जीके मिश्रा ने बताया कि स्वाइन फ्लू की जांच के लिए सभी बंदोबस्त कर लिए गए हैं। टीम को भी अलर्ट पर रखा गया है। स्वाइन फ्लू के इलाज के लिए टैमी फ्लू दवा का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है।