फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student body found on railway track in delhi

मिस्टर दिल्ली-हरियाणा रहे छात्र का शव ट्रैक पर मिला, एमिटी यूनिवर्सिटी में कर रहा था बीबीए

Thu, 04 Apr 2019 07:47 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 04 Apr 2019 07:47 AM IST
विज्ञापन
Student body found on railway track in delhi
मृतक छात्र का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पूर्वी दिल्ली के प्रीत विहार इलाके में मंगलवार शाम को संदिग्ध हालात में एमिटी यूनिवर्सिटी के छात्र का शव रेलवे ट्रैक से बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त रोहित दुबे (22) के रूप में हुई। परिवार ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


वहीं शुरुआती जांच के बाद पुलिस रोहित की मौत को हादसा बता रही है। पुलिस ने बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। 
विज्ञापन


परिवार के मुताबिक, रोहित बॉडी बिल्डिंग में दो बार मिस्टर दिल्ली रहने के अलावा एक बार मिस्टर हरियाणा भी रह चुका था। फिलहाल वह एशिया स्तर की चैंपियनशिप की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, रोहित परिवार के साथ गली नंबर-2, साउथ गणेश नगर में रहता था। परिवार में पिता ओम प्रकाश दुबे, मां कुसुम व अन्य सदस्य हैं। रोहित नोएडा स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी में बीबीए अंतिम वर्ष का छात्र था। 

मंगलवार शाम को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक का शव प्रीत विहार में रेलवे ट्रैक के पास पड़ा है। मृतक के मोबाइल फोन से उसकी शिनाख्त रोहित के रूप में हुई।

परिजन फौरन घटना स्थल पर पहुंच गए। शव की हालत देखकर परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई। परिवार ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को वह कॉलेज गया था। वहां से चार बजे आने के बाद वह घर से बाहर चला गया। इसके कुछ ही देर बाद पुलिस का फोन आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed