फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student attacked with knife outside Satyavati College in delhi

खूनखराबा: दिल्ली में सत्यवती कॉलेज के बाहर दिन दहाड़े छात्र पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, जानें क्या था विवाद?

Wed, 26 Apr 2023 11:11 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 26 Apr 2023 11:11 AM IST
सार

दिल्ली में सत्यवती कॉलेज के बाहर एक छात्र पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Student attacked with knife outside Satyavati College in delhi
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

दिल्ली के भारत नगर इलाके में सोमवार दोपहर सत्यवती कॉलेज के बाहर एक छात्र पर दो युवकों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर पीसीआर में तैनात एक हवलदार ने लोगों की मदद से हमला करने वाले दोनों आरोपियों को दबोच लिया। घायल छात्र को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित बयान देने की हालत में नहीं है। पुलिस ने हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन


शुरुआती जांच में पता चला है कि रेंद्र का कुछ दिन पहले एक युवक से झगड़ा हुआ था। जिसका बदला लेने के लिए आरोपियों ने उसपर हमला किया है। आरोपियों की पहचान जहांगीरपुरी निवासी अंकित और अनिकेत के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल युवक की पहचान नरेंद्र जायसवाल के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


वह परिवार के साथ सावन पार्क अशोक विहार इलाके में रहता है और कॉलेज से पढ़ाई कर रहा है। दिल्ली पुलिस के पीसीआर में तैनात हवलदार बाबू लाल सोमवार दोपहर सत्यवती कॉलेज के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कॉलेज के गेट पर शोर शराबा सुना। वहां काफी लोग जमा थे। अंकित ने नरेंद्र को पकड़ रखा था जबकि अनिकेत उसपर चाकू से हमला कर रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाबू लाल ने लोगों की मदद से दोनों हमलावरों को पकड़ा और उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया है। वहीं घायल नरेंद्र को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से नरेन्द्र को दीपचंद बंधू अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वह बयान देने की हालत में नहीं है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed