फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Student and teacher ill to drinking school water.

सरकारी नल से पानी पीने पर छात्रों की हालत खराब

Fri, 26 Sep 2014 07:28 PM IST
Updated Fri, 26 Sep 2014 07:28 PM IST
विज्ञापन
Student and teacher ill to drinking school water.

गाजियाबाद के मुरादनगर-मोदीनगर स्थित एक गांव के सरकारी स्कूल के सरकारी नल से पानी पीने पर दो अध्यापकों समेत दर्जन भर से अधिक छात्र-छात्राओं की जान खतरे में पड़ गई है। सबको नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन


रोज की तरह शुक्रवार सुबह भी कुनहड़ा गांव के जूनियर हाईस्कूल में कक्षाएं शुरू होने के कुछ देर बाद छात्र-छात्राओं व अध्यापकों ने स्कूली नल से पानी पिया। लेकिन पानी पीते ही उनकी हालत खराब होने लगी।
विज्ञापन


देखते ही देखते दो अध्यापकों समेत दर्जन भर से अधिक छात्र-छात्राएं बेहोश होकर स्कूल में गिरने लगे। इससे स्कूल में हड़कंप मच गया। फोन पर स्थानीय सरकारी अस्पताल व 102 नंबर पर कॉल कर के एंबुलेंस बुलाने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जब देर तक मौके पर कोई एंबुलेंस नहीं पहुंची तो आनन-फानन में आसपास के लोगों ने छात्र-छात्राओं को खुद ही अस्पताल पहुंचाया। इनमें से कुछ छात्रों को मुरादनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जबककि कुछ को मोदीनगर के 'लोकप्रिय अस्पताल' में भर्ती कराया गया है।

बीएसए पहुंचे, डीएम के आने का आसार

Student and teacher ill to drinking school water.

मामले की जानकारी होने पर बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवेश यादव अस्पताल पहुंचे और छात्र-छात्राओं व अध्यापकों की तबीयत के बारें में जाना। सूत्रों के मुताबिक मामले की जानकारी डीएम को भी हो गई है। कुछ देर में उनके अस्पताल पहुंचने की संभावना है।

दरअसल, पानी पीने के बाद अचानक छात्रों की हालत बिगड़गने से इलाके में हड़कंप मच गया। आस-पड़ोस के लागों में स्कूल प्रशासन को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही थी।

अभिभावकों ने भी स्कूल प्रशासन के खिलाफ रोष जताते हुए स्कूल में बेहतर सुविधा न होने का आरोप लगाया। बिगड़ते माहौल को देखते हुए एक-एक अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed