{"_id":"68ee780882ab9a2c4b05eed9","slug":"student-alleges-attempted-gang-rape-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-108597-2025-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: छात्रा ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: छात्रा ने लगाया सामूहिक दुष्कर्म करने के प्रयास का आरोप
विज्ञापन
दिल्ली की एसएयू में छात्रा यौन उत्पीडऩ मामला, पुलिस ने एफआईआर की दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली में स्थित साउथ एशियन यूनिवर्सिटी (एसएयू) की छात्रा के साथ यौन शोषण के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पीडि़त छात्रा ने कहा कि उसके साथ परिसर में सामूहिक दुष्कर्म का प्रयास किया गया। आरोपी चार लोग थे जो वहां निर्माण कार्य में लगे थे। दक्षिण जिले की मैदानगढ़ी थाना पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।
इस घटना के विरोध में विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। एसएयू ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि वह अपने विद्यार्थियों के साथ खड़ी है। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अंकित चौहान ने बताया कि छात्रा के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज किए जाने के एक दिन बाद 13 अक्तूबर को वह परिसर में घायल अवस्था में पाई गई और उसके कपड़े फटे हुए थे। पुलिस ने बताया कि घटना के संबंध में मैदान गढ़ी थाने को सोमवार को सूचना मिली। पीसीआर (पुलिस नियंत्रण कक्ष) को किए गए फोन पर बताया गया था कि दक्षिण दिल्ली के छतरपुर में एसएयू से लापता हुई छात्रा परिसर में घायलावस्था में मिली है। एक टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पीडि़ता के बयान पर संबद्ध धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि परिसर में तलाशी के बाद छात्रा विश्वविद्यालय सभागार के पास मिली। उसे मेडिकल जांच के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। उसकी काउंसलिंग की जा रही है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्राथमिकी में सामूहिक दुष्कर्म के प्रयास का आरोप भी शामिल है। छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसे सभागार के पास चार लोगों ने खींच लिया था।
विज्ञापन
कोटा से आई थी दिल्ली
पुलिस के अनुसार छात्रा कोटा में एक साल बिताने के बाद पखवाड़े भर पहले ही एसएयू परिसर में आई थी। काउंसलिंग के दौरान छात्रा ने बताया कि माता-पिता के एक-दूसरे से अलग होने के बाद से वह अवसाद का इलाज करा रही है। उसके पिता बिहार में और मां मुंबई में रहती हैं।
पीडि़ता सिर्फ 10 मिनट कैमरों की जद से बाहर रही
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीडि़त छात्रा सिर्फ 10 मिनट कैमरों की जद से बाहर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार पीडि़त छात्रा रात 8 बजे हॉस्टल से निकली थी। वह रात 11.15 बजे वापस आकर अपने दोस्तों से मिली थी। इस दौरान वह सिर्फ 10 मिनट सीसीटीवी कैमरों की जद से बाहर रही। इस दौरान जिस जगह पर छात्रा थी उसी तरफ कोई आता-जाता नहीं दिखाई दिया।