फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Struggle for power: 360 Khaps support BJP after meeting Shah

Delhi Elections 2025 : शाह से मुलाकात के बाद 360 खाप ने भाजपा को दिया समर्थन, सत्ता का संग्राम अंतिम दौर में

Mon, 03 Feb 2025 05:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 03 Feb 2025 05:14 AM IST
सार

शाह ने मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया कि अरविंद केजरीवाल के झूठ और धोखे से त्रस्त दिल्ली देहात के 360 गांवों और 36 बिरादरी के लोगों ने चुनाव में भाजपा को पूरा समर्थन देने का एलान किया है।

विज्ञापन
Struggle for power: 360 Khaps support BJP after meeting Shah
केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह। - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

पालम 360 खाप ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से रविवार को मुलाकात कर विस चुनाव में भाजपा को समर्थन देने की घोषणा की। शाह ने मुलाकात की तस्वीर पोस्ट करते हुए बताया कि अरविंद केजरीवाल के झूठ और धोखे से त्रस्त दिल्ली देहात के 360 गांवों और 36 बिरादरी के लोगों ने चुनाव में भाजपा को पूरा समर्थन देने का एलान किया है। ब्यूरो

विज्ञापन


रविवार को खाप के प्रधान चौ. सुरेंद्र सोलंकी ने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली देहात के लिए कुछ नहीं किया, केवल झूठे वादे किए। दिल्ली के डेवलपमेंट, मास्टर प्लान 2041, हाउस टैक्स माफी और किसानों के लिए लैंड पूलिंग पॉलिसी जैसे मुद्दों पर केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात की। उन्होंने सभी मुद्दों का समाधान करने का आश्वासन दिया है। दो साल से केजरीवाल सरकार ने कभी भी दिल्ली देहात के लोगों की सुनवाई नहीं की। अब दिल्ली के 360 गांव और 36 बिरादरी के लोग भाजपा जिताएंगे। 
विज्ञापन


चाहिए डबल इंजन की सरकार : राजनाथ
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को जनसभाओं में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और भ्रष्टाचार को लेकर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि 27 वर्षों से दिल्ली में कांग्रेस और आप की सरकारें हैं, लेकिन दिल्ली विकसित राजधानी नहीं बन पाई। अब भाजपा को दिल्ली की सेवा करने का अवसर मिलना चाहिए। दिल्ली के समग्र विकास के लिए डबल इंजन वाली भाजपा सरकार की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेंद्र नगर से भाजपा प्रत्याशी उमंग बजाज, चांदनी चौक से भाजपा प्रत्याशी सतीश जैन व लक्ष्मी नगर प्रत्याशी अभय वर्मा के लिए आयोजित जनसभाओं में राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि आप सरकार के कारण दिल्ली का जो विकास होना चाहिए था, वह नहीं हुआ। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत प्रगति और विकास कर रहा है, लेकिन दिल्ली विकास से अछूती रह गई है?

दिल्ली की हालत इतनी खराब हो गई है कि यह समझना मुश्किल है कि सड़कों में गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़कें हैं। दिल्ली में यदि बारिश हो जाए तो सड़कें तालाब बन जाती हैं। पीएम की विश्वसनीयता और नीयत पर कोई प्रश्न नहीं उठा सकता। जब अन्ना आंदोलन चल रहा था तो केजरीवाल ने कहा था कि संसद में लोकपाल विधेयक पास हो जाएगा, तो आंदोलन समाप्त कर देंगे और कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे। अन्ना के मना करने के बाद राजनीतिक पार्टी भी बना ली, फिर सरकार में आने के बाद जमकर घोटाले किए। केजरीवाल के आवास पर आप सांसद स्वाति मलीवाल पर हमला किया गया। दिल्ली की महिलाएं केजरीवाल को कभी माफ नहीं करेंगी।

शिकायत के बाद भी जाग नहीं रहा आयोग : केजरीवाल
आप के चुनाव प्रचार वाहन पर हुए हमले को लेकर पार्टी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा। पार्टी ने दावा किया कि नई दिल्ली विधानसभा में आचार संहिता का उल्लंघन हो रहा है, लेकिन चुनाव आयोग सोया हुआ है। शिकायत करने के बाद भी जाग नहीं रहा।  पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल समेत पार्टी के कई नेताओं ने रविवार को सोशल मीडिया पर एक के बाद एक कई पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा। 

केजरीवाल ने तीन पत्रकारों को हिरासत में लेने को लेकर प्रेस से संबंधित कमेटी की चुनाव आयोग को दी गई शिकायती पत्र को सोशल मीडिया पर साझा किया। इसके अलावा भाजपा के कई नेताओं से जुड़े वीडियो भी साझे किए। दावा किया कि यह सभी भाजपा की मदद से कर रहे हैं। वहीं, आप नेता मनीष सिसोदिया ने दावा किया कि लोगों को पीटा जा रहा है, दिल्ली पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही, बल्कि पीड़ितों को ही गिरफ्तार कर रही है। 


भाजपा अब चुनाव नहीं, हिंसा से सत्ता हासिल करना चाहती है। वहीं दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस को भी आम आदमी पार्टी का प्रचार रोकने में लगा दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed