Delhi : द्वारका में दर्दनाक सड़क हादसा, एक्सप्रेसवे पर टेंपो पलटने से तीन की मौत; 10 गंभीर रूप से घायल
तेज रफ्तार छोटा हाथी का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के बाद छोटा हाथी यातायात के बीच अचानक से मुड़कर पलट गया। इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई।
विस्तार
द्वारका के सेक्टर-23 क्षेत्र में द्वारका एक्सप्रेसवे पर बुधवार शाम को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज रफ्तार छोटा हाथी का अचानक टायर फट गया। टायर फटने के बाद छोटा हाथी यातायात के बीच अचानक से मुड़कर पलट गया। इसकी चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अजीत, उसकी चार वर्षीय और तीन वर्षीय लड़की के रूप में हुई है। तीनों बिहार के रहने वाले थे। इस सड़क हादसे में 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
द्वारका जिला पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि द्वारका सेक्टर 23 थाना पुलिस को द्वारका एक्सप्रेसवे पर सेक्टर-9 से सेक्टर 20-21 की ओर जाने वाले मार्ग पर जबरदस्त सड़क हादसा होने की सूचना बुधवार शाम करीब 3.54 बजे मिली थी। मामले में पांच मिनट के अंतर पर दो पीसीआर कॉल मिलीं। दूसरी पीसीआर कॉल 3.58 बजे पुलिस को मिली थी। जब पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्होंने पाया कि दिल्ली के पंजीकरण नंबर वाला एक छोटा टेम्पो सड़क किनारे पलटा हुआ है।
पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सेक्टर 2 स्थित आईजीआई अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान डाक्टरोंने तीन लोगों अस्पताल में मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शव को अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमॉर्टम के लिए सुरक्षित रखवा दिया, जबकि घायलों का अस्पताल में अभी उपचार किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में हादसे का कारण टायर फटना पता चला है।
इसके अलावा छोटा हाथी पर ओवरलोडिंग इत्यादि समेत सभी संभावित कोणों से मामले की जांच की जा रही है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को वहां दुर्घटनाग्रस्त हालत में छोटा हाथी व घायल लोग मिले। पुलिस ने तत्काल वाहन को मार्ग से हटवाया और चालक समेत सभी घायलों को इंदिरा गांधी अस्पताल पहुंचाया जहां सभी का उपचार शुरू किया गया। उपचार के दौरान अस्पताल में 26 वर्षीय रंजीत व दो नाबालिग लड़कियों को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल हुए 10 घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घायलों में से कुछ की हालत गंभीर हुई है।
टायर फटना बना हादसे का कारण-
द्वारका पुलिस को शुरूआती जांच में पता लगा है कि हादसा अचानक छोटा हाथी का पिछला टायर फटने की वजह से हुआ है। टायर फटते ही वाहन अअनियंत्रित हो गया और अचानक पिछले पहिए पर मुड़कर पलट गया। छानबीन में पता चला कि हादसे के दौरान वाहन पर 22 मजदूर सवार थे। इन सभी को दिल्ली के निजामुद्दीन से लेकर मानेसर जाया जा रहा था। वाहन को चालक हजरत निजामुद्दीन निवासी शाबीर चला रहा था।
हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है-
द्वारका जिले के पुलिस उपायुक्त अंकित सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में टायर फटना हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने वाहन चालक और अन्य गवाहों से पूछताछ शुरू कर दी है, ताकि घटना की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सके।
Bijnor: आंधी के कारण सड़क पर गिरे पेड़ से टकराई सिपाही की बाइक, अस्पताल ले गए तो डॉक्टर बोले- सॉरी
कई सवाल खड़ होते हैं-
यह हादसा सड़क सुरक्षा और ओवरलोडिंग जैसे मुद्दों पर एक बार फिर सवाल खड़े करता है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने लोगों से सड़क पर सावधानी बरतने और यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है। एक अन्य पुलिस अधिकारी ने कहा कि जीवित बचे लोगों में से एक ने कहा कि वह बिहार से बस से दिल्ली आए थे। यहां से मानेसर में एक कारखाने में जा रहे थे। इस बयान की पुष्टि की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.