फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strike at cm kejriwal office: Kapil Mishra and BJP leaders started indefinite hunger strike

सीएम ऑफिस पर धरना: भाजपा नेताओं ने शुरू की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल, कपिल मिश्रा भी हुए शामिल

Sat, 16 Jun 2018 10:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 16 Jun 2018 10:35 AM IST
विज्ञापन
Strike at cm kejriwal office: Kapil Mishra and BJP leaders started indefinite hunger strike

उपराज्यपाल सचिवालय में मुख्यमंत्री और मंत्रियों के धरने व भूख हड़ताल पर बैठने का विरोध कर रहे भाजपा नेताओं ने भी अब दिल्ली सचिवालय में भूख हड़ताल शुरू कर दी है। वे यहां मुख्यमंत्री के कार्यालय में तीन दिन से धरने पर बैठे हैं।

विज्ञापन


भाजपा नेताओं ने राष्ट्रपति को अनुस्मरण भेजकर मुख्यमंत्री को परामर्श देने का आग्रह किया है। भाजपा नेताओं के धरने में शामिल आप के बागी विधायक कपिल मिश्रा भी भूख हड़ताल पर हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में बुधवार से धरने पर बैठे भाजपा नेता व सांसद प्रवेश वर्मा, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता, विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा और आप विधायक कपिल मिश्रा ने शुक्रवार को भूख हड़ताल आरंभ की।

विज्ञापन
विज्ञापन

भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक CM और उनके मंत्री अपना नाटक...

Strike at cm kejriwal office: Kapil Mishra and BJP leaders started indefinite hunger strike
दिल्ली सचिवालय पर भाजपा विधायकों ने लटकाया बैनर - फोटो : ट्विटर

उन्होंने कहा कि भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक मुख्यमंत्री और उनके मंत्री अपना नाटक समाप्त करके अपना काम पुन: शुरू नहीं कर देते। वहीं, उनके साथ भाजपा विधायक जगदीश प्रधान भी धरने पर बैठे हैं, लेकिन वह भूख हड़ताल पर नहीं हैं।  

इस बीच भाजपा नेताओं ने संयुक्त तौर पर मुख्यमंत्री के धरने पर बैठने के मामले में राष्ट्रपति को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र में कहा कि मुख्यमंत्री और उनके मंत्रियों के बचकाना, गैरजिम्मेदाराना और हठधर्मिता के चलते दिल्ली में संवैधानिक संकट पैदा हो गया है।

दिल्ली में पानी की किल्लत दूर करने, प्रदूषण के खिलाफ जंग लड़ने, वर्षाकाल में होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए काम करने के बजाए मुख्यमंत्री और उनके साथी धरने पर बैठकर जनता के साथ मजाक कर रहे हैं। मुख्यमंत्री अपनी और अपने मंत्रियों की लापरवाही को छिपाने के लिए उपराज्यपाल के विरुद्ध मोर्चा खोले हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed