फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strict stance on pollution, relaxed oversight on the sale of firecrackers

Delhi NCR News: प्रदूषण पर सख्ती, पटाखों की बिक्री पर निगरानी नरमी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 08:43 PM IST
विज्ञापन
-ग्रीन पटाखे और जीरो पॉल्यूशन के नाम पर ग्राहकों को लुभा रहे दुकानदार, कई पैकेटों पर क्यूआर कोड तक नहीं
विज्ञापन



-चांदनी चौक से सदर बाजार तक सड़क घेरकर सजीं दुकानें, नाबालिगों को भी आसानी से मिले पटाखे


सनी सिंह
नई दिल्ली। दिल्ली की हवा दिवाली से पहले ही खराब होने लगी है। 21 अक्तूबर को औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 245 पहुंचने के बाद ग्रेप-1 लागू हो गया। इसके बावजूद चांदनी चौक, जामा मस्जिद, लाल किला और सदर बाजार के आसपास पटाखे खुलेआम बिकते मिले। कई पैकेटों पर ग्रीन पटाखे और प्रदूषण मुक्त उत्सव के दावे थे, लेकिन उनकी प्रामाणिकता जांचने की व्यवस्था नजर नहीं आई। भीड़भाड़ वाले बाजारों में दुकानों के बाहर सड़क और फुटपाथ तक पटाखे रखे मिले। अग्नि सुरक्षा के इंतजाम भी दिखाई नहीं दिए।
जामा मस्जिद के गेट नंबर तीन के बाहर करीब 15 ठेलों पर पटाखे बिक रहे थे। ज्यादातर पैकेटों पर क्यूआर कोड नहीं मिला। एक डिब्बे पर कोड था, लेकिन कई बार कोशिश के बाद भी स्कैन नहीं हुआ। ऐसे में ग्राहक कैसे सुनिश्चित करें कि पैकेट पर ग्रीन पटाखा लिखे होने का दावा सही है?
विज्ञापन

चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस में बीड़ी बम, मिसाइल बम, लड़ियां, लंबे बम, रॉकेट, स्पिनर और फाउंटेन बम बिकते मिले। यहां खरीदारी करने आए संदीप ने बताया कि उन्हें पटाखों पर प्रतिबंध की जानकारी नहीं थी। वह घूमने आए थे और बिक्री होती देखकर पटाखे खरीद लिए। उन्होंने 120 रुपये के बीड़ी बम, 150 रुपये के मिसाइल बम, 300 रुपये की लड़ी, 350 रुपये के लंबे बम, 320 रुपये में 10 रॉकेट, 800 रुपये के चार पैकेट स्पिनर और 450 रुपये के दो पैकेट फाउंटेन बम खरीदे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भागीरथ पैलेस में रेहड़ी लगाने वाले जावेद की दुकान पर भी कई पैकेटों पर ग्रीन पटाखा लिखा था। वह इन्हें कम प्रदूषण वाला बताकर बेच रहे थे। हालांकि, सिर्फ पैकेट पर लिखा दावा उत्पाद की प्रमाणिकता का प्रमाण नहीं है।

सड़क तक पटाखे, सुरक्षा पर सवाल
बाजारों में दुकानों के बाहर तक पटाखे रखे मिले। भीड़ के बीच इनकी बिक्री के बावजूद आग लगने की स्थिति से निपटने के पर्याप्त इंतजाम नजर नहीं आए। ऐसे में दुकानों के लाइसेंस, स्टॉक, भंडारण और अग्नि सुरक्षा की जांच जरूरी है।दिल्ली पुलिस ने 15 अक्तूबर को अवैध पटाखों की बड़ी खेप पकड़ी थी। वहीं, 19 अक्तूबर को नंद नगरी थाना पुलिस ने तीन कथित अवैध आपूर्तिकर्ताओं को पकड़कर करीब 98 किलो पटाखे बरामद किए। उधर, दशहरे के बाद एक्यूआई मंगलवार शाम चार बजे 179 से बढ़कर बुधवार शाम चार बजे 245 पहुंच गया।
स्थायी अनुमति की मांग
दिल्ली फायरवर्क्स शॉपकीपर्स एसोसिएशन ने 22 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर स्थायी लाइसेंसधारी कारोबारियों को अधिकृत ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति मांगी है। एसोसिएशन ने केंद्र और दिल्ली सरकार को भी पत्र भेजा है। अगली सुनवाई 29 अक्तूबर को होगी।
दिल्ली के बाजारों में रेहड़ी-पटरी वाले पटाखे बेच रहे हैं। ये पटाखे हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि इलाकों से लाकर बेचे जा रहे हैं। दिल्ली में पटाखों पर बैन है, इसके बावजूद इस तरह की बिक्री चिंता का विषय है। -नरेंद्र गुप्ता, अध्यक्ष, फायर वेलफेयर ट्रेडर्स एसोसिएशन, सदर बाजार

यदि दिल्ली में स्थायी लाइसेंसधारी दुकानदारों को ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति मिलती है तो ग्राहकों को अधिकृत दुकानों से पटाखे मिल सकेंगे। इससे दूसरे राज्यों से गैर-अधिकृत पटाखे लाने की जरूरत भी खत्म होगी। 29 अक्तूबर को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली सुनवाई के बाद स्थिति पूरी तरह स्पष्ट होने की उम्मीद है।-सुनील जैन, दिल्ली फायरवर्क्स शॉपकीपर्स एसोसिएशन


अवैध पटाखा बिक्री पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। जो भी अवैध पटाखों की बिक्री करते पाया गया, उस पर सख्त कार्रवाई करने के साथ उसके सभी पटाखे जब्त कर लिए जाएंगे। विजय सिंह, ज्वाॅइंट सीपी, दिल्ली पुलिस

सिस्टम से सवाल
ग्रीन पटाखों की प्रामाणिकता जांचने की व्यवस्था कहां है?
बिना क्यूआर कोड वाले पटाखों की बिक्री पर निगरानी कौन कर रहा है?
सड़क और फुटपाथ तक पटाखे रखने की अनुमति किसने दी?
बाजारों में अग्नि सुरक्षा के इंतजाम क्यों नहीं हैं?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed