फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   strict measures are being implemented in Delhi: bookings for New Year's celebrations have been stopped

गोवा हादसे के बाद दिल्ली में सख्ती: नए साल के लिए बुकिंग बंद, क्षमता से ज्यादा नहीं होगी एंट्री; पुलिस चौकस

Sat, 27 Dec 2025 01:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 27 Dec 2025 01:49 AM IST
सार

हौज खास, मोती बाग, साकेत, वसंत कुंज, ग्रेटर कैलाश और कनॉट प्लेस से सटे इलाकों में स्थित बड़े रेस्तरां और क्लबों ने सुरक्षा के नियम और सख्त कर दिए हैं। कई जगहों पर पहले से ही एडवांस बुकिंग बंद कर दी गई है, ताकि क्षमता से ज्यादा भीड़ न हो।

विज्ञापन
strict measures are being implemented in Delhi: bookings for New Year's celebrations have been stopped
Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नए साल और न्यू ईयर ईव के जश्न से पहले दिल्ली पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में है। राजधानी के प्रमुख रेस्तरां, क्लब, पब और पार्टी वेन्यू सुरक्षा को लेकर इस बार किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगा। 31 दिसंबर की रात राजधानी के बाजारों, क्लबों और प्रमुख इलाकों में भारी भीड़ उमड़ती है। दोस्त, परिवार और युवा वर्ग नए साल का स्वागत करने के लिए देर रात तक बाहर रहकर जश्न मनाते हैं। इसी को देखते हुए यह तैयारी है। 

विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही गोवा के एक नाइट क्लब में हुए हादसे के बाद सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। हौज खास, मोती बाग, साकेत, वसंत कुंज, ग्रेटर कैलाश और कनॉट प्लेस से सटे इलाकों में स्थित बड़े रेस्तरां और क्लबों ने सुरक्षा के नियम और सख्त कर दिए हैं। कई जगहों पर पहले से ही एडवांस बुकिंग बंद कर दी गई है, ताकि क्षमता से ज्यादा भीड़ न हो। इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए निजी सुरक्षा गार्डों को भी तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन


रेस्तरां और क्लबों ने बढ़ाई सुरक्षा, लोग समझें अपनी जिम्मेदारी
कनॉट प्लेस स्थित एक निजी क्लब के मैनेजर ने बताया कि नए साल पर सबसे बड़ी चुनौती भीड़ को नियंत्रित करना होता है। कई बार लोग बिना बुकिंग के पहुंच जाते हैं, जिससे हालात बिगड़ सकते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए क्लब में केवल तय संख्या में ही लोगों को प्रवेश दिया जाएगा। क्लबों में सामान्य दिनों के मुकाबले दोगुने गार्ड तैनात किए जाएंगे। गेट पर बैग चेकिंग, मेटल डिटेक्टर और हैंडहेल्ड स्कैनर का इस्तेमाल किया जाएगा। नेशनल रेस्टोरेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष मनप्रीत सिंह ने कहा कि सभी सदस्य प्रतिष्ठानों को सुरक्षा प्रोटोकॉल को और सख्त करने के लिए एक एडवाइजरी जारी की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हौज खास स्थित एक निजी क्लब के मालिक ने बताया कि हमारे वेन्यू पर पहले से ही सख्त आंतरिक सुरक्षा अभ्यास लागू है। विशेषज्ञों ने कहा कि त्योहारों और बड़े आयोजनों के दौरान सुरक्षा में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। इसलिए पहले से तैयारी जरूरी है। प्रशासन ने कहा कि अगर सभी लोग मिलकर जिम्मेदारी निभाएं तो नए साल का जश्न सुरक्षित और खुशहाल हो सकता है।


सुरक्षा के लिए 20 हजार पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
नए साल पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब 20 हजार पुलिसकर्मियों को तैनात किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, हरियाणा और उत्तर प्रदेश से लगने वाली दिल्ली की सीमाओं के साथ-साथ राजस्थान से सटे इलाकों में भी अतिरिक्त सुरक्षा होगी। इन दिनों पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में लोगों के दिल्ली आने की संभावना रहती है, इसलिए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed