फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Strict action against air pollution in NCR...125 inspections in 12 days, 39 violations found

Delhi NCR News: एनसीआर में वायु प्रदूषण पर सख्ती...12 दिनों में 125 निरीक्षण, 39 उल्लंघन मिले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 09:34 PM IST
विज्ञापन
- आयोग की 131वीं बैठक में एनसीआर में किए गए निरीक्षणों, उल्लंघनों और अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में बढ़ते वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) की एनफोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) लगातार कार्रवाई कर रही है। आयोग की 131वीं बैठक में एनसीआर में किए गए निरीक्षणों, उल्लंघनों और अनुपालन की स्थिति की समीक्षा की गई। बताया गया कि 29 अप्रैल से 10 मई 2026 के बीच आयोग की फ्लाइंग स्क्वॉड टीमों ने कुल 125 निरीक्षण किए। इनमें निर्माण एवं विध्वंस (सीएंडडी) स्थलों, औद्योगिक इकाइयों और डीजल जनरेटर (डीजी) सेट से जुड़े निरीक्षण शामिल रहे। जांच के दौरान कुल 39 उल्लंघन पाए गए, जिनमें 10 मामले सीएंडडी साइट्स, 10 उद्योगों और 19 मामले डीजी सेट से संबंधित थे।

इन उल्लंघनों के आधार पर 7 इकाइयों और परियोजनाओं को बंद करने, 13 डीजी सेट सील करने, 12 कारण बताओ नोटिस जारी करने और 4 मामलों में पर्यावरणीय जुर्माना लगाने का प्रस्ताव किया गया है। आयोग के अनुसार कुछ मामलों में कार्रवाई पूरी भी कर ली गई है, जबकि अन्य मामलों में प्रक्रिया जारी है। बैठक में सड़क की धूल और निर्माण स्थलों से फैलने वाले प्रदूषण पर भी चिंता जताई गई। नोएडा प्राधिकरण द्वारा किए गए निरीक्षणों में 46 स्थानों की जांच के दौरान 28 उल्लंघन पाए गए, जिसके बाद कई संस्थानों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


आयोग ने निरीक्षण रिपोर्ट समय पर जमा करने, फोटो और वीडियो साक्ष्य उपलब्ध कराने और पर्यावरणीय नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, डीजल जनरेटर सेट और औद्योगिक इकाइयों में ईंधन व संचालन अनुमति की जांच पर भी विशेष जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed