फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   street light will run by solar energy in faridabad

गांव में सौर ऊर्जा से जलेंगी स्ट्रीट लाइट

Fri, 15 Apr 2016 09:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 15 Apr 2016 09:03 AM IST
विज्ञापन
street light will run by solar energy in faridabad
सोलर लाइट - फोटो : फाइल फोटो
ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के लिए प्रशासन ने रात्रि प्रवास कार्यक्रम शुरू कर दिया है। इसके तहत मंगलवार की रात जिला उपायुक्त चंद्रशेखर के नेतृत्व में प्रशासनिक अमला गांव में मौजूद रहा।
विज्ञापन


इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया। उपायुक्त ने इस गांव के अंधेरे को दूर करने के लिए सौर ऊर्जा से स्ट्रीट लाइटों को जलाने की योजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि जिस गांव में बिजली लाइनलॉस 25 प्रतिशत से कम होगा तो वहां जगमग हरियाणा योजना के तहत 24 घंटे बिजली आपूर्ति की जाएगी। इस दौरान लोगों ने गांव में नया ट्रांसफार्मर  लगाने की मांग की। डीसी ने एक महीने के अंदर नया ट्रांसफार्मर लगाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने अधिकारियों सहित बुधवार सुबह गांव का दौरा कर सरकारी स्कूल में पौधरोपण किया। ग्रामीणों को इस मौके पर 500 पौधे वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान नजदीकी ग्राम भसकोला के पशु चिकित्सालय को विकसित करने की मांग ग्रामीणों ने उठाई।


पेयजल आपूर्ति की पुरानी सीमेंटेड  लाइन को बदल कर नई जीआईपी पाइप लाइन डालने की मंजूरी इस दौरान दी गई। उपायुक्त ने गांव के श्मशान घाट के रास्ते को भी पक्का करवाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दिए।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed