{"_id":"1323d005549e7f7e55cdd4a2adb5c620","slug":"street-bike-rider-killed-after-being-hit-on-the-head","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर सिर लगने से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर सिर लगने से बाइक सवार की मौत
अमर उजाला, लोनी
Updated Thu, 26 Jun 2014 03:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिर पर हेलमेट न लगाने की कीमत युवक को जान देकर चुकानी पड़ी। ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। असंतुलित होकर वह सड़क पर गिर पड़ा। सिर में गहरी चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई। बाइक पर दिल्ली का नंबर लिखा है। समाचार लिखे जाने तक युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
बुधवार सुबह 8.15 बजे लोनी गाजियाबाद मार्ग पर एक बाइक सवार युवक लोनी तिराहे की ओर जा रहा था। राणप की पुलिया के पास उसकी बाइक को पीछे से तेज गति से आ रही ईटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की बाइक असंतुलित होकर गिर गई।
विज्ञापन
सड़क पर सिर लगने से गंभीर रुप से घायल युवक को पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। मगर कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई। शव की अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
काले रंग की पेशन बाइक पर डीएल-7 एसडब्लू-7884 नंबर लिखा हुआ है, जबकि बाइक की आरसी पर हेमंत कालरा पुत्र एमएल कालरा निवासी अनारकली दिल्ली का पता है। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्राली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में ले लिया है।