फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Stopping water booster performance, increased supply at the behest of the SDO

बूस्टर का पानी रोकने पर प्रदर्शन, एसडीओ के कहने पर हुई सप्लाई

Thu, 06 Oct 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 06 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
Stopping water booster performance, increased supply at the behest of the SDO
पानी - फोटो : getty

सेक्टर 25 स्थित वॉटर बूस्टर की सप्लाई बंद करने से सेक्टर-55 में हाहाकार मच गया। बड़ी संख्या में लोग बूस्टर पहुंच गए और प्रदर्शन किया। 

विज्ञापन


लोगों ने एसडीओ को फोनकर पानी सप्लाई बंद होने की जानकारी दी। बाद में एसडीओ के कहने पर ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने दोबारा सप्लाई चालू कराई। 

दरअसल सेक्टर-25 बूस्टर की बदहाली को लेकर बुधवार को ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने सेक्टर 55 की पानी सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी। ट्यूबवेल ऑपरेटरों का कहना है कि बूस्टर पर पानी का वॉल खुले में बनाया गया है।
विज्ञापन


इसके चारों ओर झाड़ियां हैं। यहां आए दिन जीव जंतु निकलते रहते हैं। रात के समय बूस्टर पर अंधेरा छाया रहता है। सेक्टर 55 निवासी नरेंद्र का कहना था कि बुधवार सुबह सेक्टर 55 में पानी की सप्लाई नहीं हुई। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सेक्टर 25 बूस्टिंग से रोज पानी की सप्लाई सुबह 4 बजे की जाती है। लेकिन बुधवार को ऐसा नहीं किया गया। जब लोगों ने विरोध किया तो ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने कहा कि जिस लाइन से पानी चालू किया जाता है वहां पर अक्सर सांप निकलता है।

इसलिए पानी सप्लाई चालू नहीं की गई। सूचना पर एसडीओ राज पाल वर्मा मौके पर पहुंचे। ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने अपना सारा गुस्सा एसडीओ पर निकाल दिया। 

ऑपरेटरों ने कहा कि बूस्टिंग स्टेशन के अंदर बुरा हाल है। लंबी लंबी झाड़ियां उगी हुई हैं। वहां पर अक्सर सांप दिखाई देते है। अगर ऐसे में कोई अनहोनी हो जाए तो उसका जिम्मेवार नगर निगम होगा। इस पर एसडीओ वर्मा ने ऑपरेटरों को समझा कर पानी सप्लाई शुरू कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed