{"_id":"57f4fb9e4f1c1b5d4826f563","slug":"stopping-water-booster-performance-increased-supply-at-the-behest-of-the-sdo","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूस्टर का पानी रोकने पर प्रदर्शन, एसडीओ के कहने पर हुई सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूस्टर का पानी रोकने पर प्रदर्शन, एसडीओ के कहने पर हुई सप्लाई
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
पानी
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर 25 स्थित वॉटर बूस्टर की सप्लाई बंद करने से सेक्टर-55 में हाहाकार मच गया। बड़ी संख्या में लोग बूस्टर पहुंच गए और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
लोगों ने एसडीओ को फोनकर पानी सप्लाई बंद होने की जानकारी दी। बाद में एसडीओ के कहने पर ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने दोबारा सप्लाई चालू कराई।
दरअसल सेक्टर-25 बूस्टर की बदहाली को लेकर बुधवार को ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने सेक्टर 55 की पानी सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी। ट्यूबवेल ऑपरेटरों का कहना है कि बूस्टर पर पानी का वॉल खुले में बनाया गया है।
विज्ञापन
इसके चारों ओर झाड़ियां हैं। यहां आए दिन जीव जंतु निकलते रहते हैं। रात के समय बूस्टर पर अंधेरा छाया रहता है। सेक्टर 55 निवासी नरेंद्र का कहना था कि बुधवार सुबह सेक्टर 55 में पानी की सप्लाई नहीं हुई। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन
सेक्टर 25 बूस्टिंग से रोज पानी की सप्लाई सुबह 4 बजे की जाती है। लेकिन बुधवार को ऐसा नहीं किया गया। जब लोगों ने विरोध किया तो ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने कहा कि जिस लाइन से पानी चालू किया जाता है वहां पर अक्सर सांप निकलता है।
इसलिए पानी सप्लाई चालू नहीं की गई। सूचना पर एसडीओ राज पाल वर्मा मौके पर पहुंचे। ट्यूबवेल ऑपरेटरों ने अपना सारा गुस्सा एसडीओ पर निकाल दिया।
ऑपरेटरों ने कहा कि बूस्टिंग स्टेशन के अंदर बुरा हाल है। लंबी लंबी झाड़ियां उगी हुई हैं। वहां पर अक्सर सांप दिखाई देते है। अगर ऐसे में कोई अनहोनी हो जाए तो उसका जिम्मेवार नगर निगम होगा। इस पर एसडीओ वर्मा ने ऑपरेटरों को समझा कर पानी सप्लाई शुरू कराया।