फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stoppages of five trains arriving at New Delhi station changed

यात्रीगण ध्यान दें: नई दिल्ली स्टेशन आने वाली पांच ट्रेनों के स्टॉपेज बदले, अब इन स्टेशनों पर भी रुकेंगी ट्रेन

Wed, 09 Apr 2025 08:23 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 09 Apr 2025 08:23 AM IST
सार

दिल्ली में रेलवे ने यात्रियों को एक बड़ी सुविधा दी है। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने वाली ट्रेनों के स्टॉपेज में बदलाव किया गया है। जिसकी वजह से नई दिल्ली के अलावा अन्य स्टेशनों पर भी यात्री उतर सकेंगे। 

विज्ञापन
Stoppages of five trains arriving at New Delhi station changed
रेलवे स्टेशन (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन आने वाली पांच प्रमुख ट्रेनों के स्टाॅपेज में बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेनें तिलक ब्रिज, सब्जी मंडी और निजामुद्दीन में भी रुकेंगी। खासकर दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे के बीच नई दिल्ली स्टेशन पहुंचने वाली ट्रेनों के स्टॉपेज बढ़ाए गए हैं।

विज्ञापन


बीते दिनों नई दिल्ली स्टेशन पर भीड़ की वजह से भगदड़ में 18 लोगों की जान चली गई थी। इस घटना से सबक लेते हुए रेलवे भीड़ कंट्रोल करने के लिए इस तरह के कदम उठा रहा है।  रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे के बीच बड़ी संख्या में नई दिल्ली स्टेशन से ट्रेनें चलती हैं।
विज्ञापन


इनमें कई राजधानी भी शामिल हैं। इस दौरान बाहर से भी कई ट्रेनें नई दिल्ली पहुंचती हैं, जिससे प्लेटफॉर्म पर भीड़ बढ़ने की आशंका रहती है। इस भीड़ को कम करने के लिए रेलवे ने 5 प्रमुख ट्रेनों के स्टॉपेज दिल्ली में बढ़ाए हैं। रेलवे के अनुसार यह स्टॉपेज केवल आने वाली ट्रेनों पर लागू है, जाने के लिए नहीं। ऐसे में जो लोग इन ट्रेनों से जाने वाले हैं, उन्हें नई दिल्ली स्टेशन ही आना पड़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed