फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stoppage of 13 trains at Delhi Cantonment station will be temporarily suspended

Delhi NCR News: दिल्ली छावनी स्टेशन पर 13 ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से रहेगा बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 08:24 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। उत्तर रेलवे ने दिल्ली छावनी रेलवे स्टेशन पर 13 ट्रेनों के ठहराव को अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। यह व्यवस्था एक अगस्त से 13 अक्तूबर तक लागू रहेगी। परिचालन संबंधी कार्यों के मद्देनजर यह निर्णय लिया गया है। प्रभावित होने वाली प्रमुख ट्रेनों में जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस (22481), जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर एक्सप्रेस (12985) और अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जन शताब्दी एक्सप्रेस (12065/12066) शामिल हैं। बांद्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस (22949/22950) का ठहराव भी नहीं होगा। इसके अतिरिक्त, बाड़मेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला मालानी एक्सप्रेस (20487) और भुज-दिल्ली सराय रोहिल्ला सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20983/20984) भी इस सूची में हैं। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन के ठहराव, समय और प्लेटफॉर्म संबंधी जानकारी की पुष्टि अवश्य कर लें। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed