फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   stop theft of electricity, three and a half million fine.

ऐसे रुकेगी बिजली चोरी, 3.5 लाख का जुर्माना

Mon, 01 Dec 2014 09:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Mon, 01 Dec 2014 09:28 AM IST
विज्ञापन
stop theft of electricity, three and a half million fine.

गुड़गांव के स्थानीय बिजली विभाग ने दो गांवों में बिजली चोरी करने के आरोप में करीब 13 घरों में छापेमारी कर साढ़े तीन लाख रूपये का जुर्माना लगाया है। विभाग ने बिजली चोरी के आरोपियों से करीब दो लाख रूपये जुर्माने के तौर वसूला जा चुका है।

विज्ञापन


स्थानीय दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की टीम को लगातार शिकायते मिल रही थी कि उपमंडल के गांव बीवां व नरियाला फीडर पर कुछ लोग बिजली चोरी कर रहें हैं। इस दौरान एसडीओ कृष्ण कुमार ने जेई रामप्रशाद व इन फीडरों पर तैनात कर्मचारियों की टीम गठित कर उक्त दोनों गांवों में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान टीम ने दोनों गांवों के मिलाकर 13 लोगों पर बिजली चोरी करने के आरोप में साढे़ तीन लाख रूपये का जुर्माना ठोंका है।
विज्ञापन


एसडीओ कृष्ण कुमार ने बताया कि जिन दो गांवों के 13 लोगों पर बिजली चोरी का जुर्माना लगाया हैं। उनमें से करीब दो लाख से अधिक की रकम को वसूला जा चुका है। दोनों फीडरों पर बिजली चोरी होने से कुछ ज्यादा ही लोड बढ़ रहा है। इसलिए विभाग ने यह कार्यवाही की है। उन्होंने बताया कि यह कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं विभाग के जेई रामप्रसाद सैनी ने बताया कि बिजली चोरी रोकने के लिए स्थानीय बिजली विभाग पूरी तरह मुस्तेद है। इसके तहत बिजली चोरी रोकी जा सके इसलिए करीब पांच सौ मीटरों को बदला जा चुका है। बिजली मीटर बदलने की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed