{"_id":"5cdf5540bdec22070a1a9926","slug":"stone-throwing-on-officials-and-employees-in-dadri","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली चोरी पकड़ने गए अधिकारियों-कर्मचारियों पर पथराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली चोरी पकड़ने गए अधिकारियों-कर्मचारियों पर पथराव
Sat, 18 May 2019 06:13 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दादरी
Published by: vivek shukla
Updated Sat, 18 May 2019 06:13 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली चोरी रोकने को चलाए जा रहे अभियान के तहत नगर के मोहल्ला गौतमपुरी के सियाराम चौक में कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारियों और संविदा कर्मियों पर लोगों ने पथराव कर दिया। इस दौरान लोगों ने अभद्रता करने के साथ ही एक कर्मी की पिटाई भी कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने अधिकारियों और कर्मचारियों को भीड़ से बचाया। विभाग ने अधिकारी व कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने की शिकायत कोतवाली में दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
जीटी रोड स्थित धूममानिकपुर बिजली घर पर तैनात जेई मनोज कुमार, सविंदा कर्मी मुनेंद्र लोहिया, विरेंद्र प्रताप, लोकेश राणा, नरेश शर्मा, भूपेंद्र, सुशील कुमार और ओमप्रकाश नगर के मोहल्ला गौतमपुरी के सियाराम चौक के पास विद्युत चोरी रोकने और बकाया बिल की वसूली को पहुंचे थे। चेकिंग के दौरान वहां मौजूद लोगों ने विद्युत अधिकारी और कर्मचारियों के साथ अभद्रता करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन
वहीं, बिजली कर्मचारियों के विरोध पर गाली-गलौज कर पथराव शुरू कर दिया। अधिकारियों-कर्मियों ने एक मकान में घुस कर जान बचाई। इस दौरान एक कर्मचारी लोगों के बीच फंस गया तो उसके साथ जमकर मारपीट की गई। जिसमें उसे चोटें आईं हैं। अधिकारियों घटना की सूचना डायल-100 पर दी।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से अधिकारियों और कर्मचारियों को बचाकर वहां से निकाला। अधिकारियों का आरोप है कि लोगों ने दोबारा आने पर जान से मारने की धमकी दी है। घटना की शिकायत कोतवाली में दी है। प्रभारी निरीक्षक नीरज मलिक का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।