फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stone pelting on delhi-indore train in faridabad

दिल्ली से इंदौर जा रही ट्रेन पर पत्थरबाजी, बाल-बाल बचे यात्री

Sat, 01 Aug 2015 06:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 01 Aug 2015 06:09 PM IST
विज्ञापन
Stone pelting on delhi-indore train in faridabad

नई दिल्ली-फरीदाबाद सेक्शन पर ट्रेनों में पत्थरबाजी की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। आए दिन किसी न किसी ट्रेन में पत्थरबाजी की जा रही है। खास बात यह है कि अभी आरपीएफ और जीआरपी पत्थरबाजी में शामिल शरारती तत्वों को पकड़ नहीं पा रही है।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात नई दिल्ली से इंदौर जा रही मालवा एक्सप्रेस को शरारती तत्वों ने निशाना बनाया। गनीमत रही कि किसी यात्री को चोट नहीं आयी।

जम्मूतवी से इंदौर जाने वाली 12920 मालवा एक्सप्रेस शुक्रवार की रात करीब पौने आठ बजे तुगलकाबाद से फरीदाबाद की ओर आ रही थी। इस गाड़ी के एस-4 बोगी की खाली पड़ी सीट नंबर 49-50 पर बल्लभगढ़ के दैनिक यात्री राम बहुादर और महेश आ रहे थे।
विज्ञापन


बताया जाता है कि गाड़ी जब तुगलकाबाद से फरीदाबाद की ओर चली तो उस बोगी में कुछ शरारती तत्वों ने पत्थरबाजी की। दैनिक यात्रियों के  मुताबिक पत्थर खिड़की पर इतनी तेजी से लगे कि उसका एक हिस्सा टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गनीमत रही कि दोनों यात्री बाल-बाल बच गए। ट्रेनों पर पत्थरबाजी की यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले 21 जुलाई को इसी सेक्शन पर राजधानी एक्सप्रेस में भी अराजकतत्वों ने पत्थरबाजी की थी।


आरपीएफ प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि उस इलाके  में गश्त तेज कर दी गई है। साथ ही ट्रैक से सटे मकानों और कॉलोनी के लोगों से भी जानकारी ली जा रही कि ऐसी हरकत कौन कर रहा है?

कब-कब हुईं घटनाएं
-21 अप्रैल : फरीदाबाद नीलम पुल के बीच मुंबई राजधानी पर पथराव
-2 मई : फरीदाबाद-न्यूटाउन के बीच मुंबई राजधानी पर पथराव
-3 मई : फरीदाबाद-न्यूटाउन के बीच मुंबई राजधानी पर पथराव
-6 मई : फरीदाबाद-न्यूटाउन के बीच मुंबई राजधानी पर पथराव
-9 मई : फरीदाबाद-न्यूटाउन के बीच मुंबई राजधानी पर पथराव
-21 जुलाई : फरीदाबाद-तुगलकाबाद के बीच मुंबई राजधानी पर पथराव
-27 जुलाई : मथुरा-पलवल के अगस्त क्रांति राजधानी पर पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed