केजरीवाल की सभा में किसने फेंका पत्थर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुनावी सीजन आते ही नेताओं पर हमले की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। शनिवार को देवली में एक जनसभा के दौरान केजरीवाल पर पत्थर फेंका गया। हालांकि फेंका गया पत्थर केजरीवाल तक नहीं पहुंच सका। उन्हें किसी तरह की चोट भी नहीं पहुंची है।
बता दें कि आम आदमी पार्टी दिल्ली चुनाव के तैयारियों के तहत जोर-शोर से प्रचार में लगी हुई है। इसी अभियान के तहत शनिवार को आप ने दिल्ली के देवली में एक जनसभा का आयोजन किया था। सभा के दौरान ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने केजरीवाल को निशाना साध पत्थर फेंक दिया।
घटना के तुरंत बाद ही लोगों ने पत्थर फेंकने वाले को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चल सका है कि व्यक्ति कौन है और उसने केजरीवाल पर पत्थर क्यों फेंका।
केजरीवाल ने इस हमले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर उन्हें लगता है कि पत्थर फेंकने से वह हमें गिरा देंगे तो वह गलतफहमी में हैं। उन्हें नहीं पता कि हम किस मिट्टी के बने हैं।
इस घटना के तुरंत बाद केजरीवाल ने ट्विट भी किया जिसे नीचे पढ़ा जा सकता है...
One person threw a stone at me in deoli jansabha today. BJP so scared? Resorting to violence? I wish well for the boy who did it.
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) December 27, 2014
बीजेपी ने कहा सब चुनावी स्टंट
इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने कहा कि इस तरह की चीजें कराना 'आप' की पुरानी आदत है। इसमें कुछ भी नया नहीं है। चुनाव के पहले लोकप्रियता पाने के लिए इस तरह की प्रायोजित चीजें की जाती हैं। हालांकि जिसने भी यह किया उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही जरूर होनी चाहिए।
बता दें कि आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के साथ यह कोई पहली घटना नहीं है। दिल्ली के नजफगढ़ में बृहस्पतिवार को अरविंद केजरीवाल की रैली पर बदमाशों ने अंडे फेंके। यही नहीं, बदमाशों के नेता ने रैली को बाधित करने के लिए वहां की बिजली भी काट दी।
हमले के ठीक बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि कांग्रेस और भाजपा के पास दिल्ली चुनाव लड़ने का कोई मुद्दा नहीं है, इसलिए वह इस तरह की हरकतें कर के आप को उलाझा रही हैं। उन्हें इन कामों को छोड़कर असल में कुछ काम करना चाहिए।
आप नेता आशुतोष ने कहा मुखी को तो मिठाई भेजनी चाहिए
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हों या भाजपा के जगदीश मुखी, इस पोस्टर विवाद पर आम आदमी पार्टी के नेता आशुतोष ने तंज कसते हुए कहा कि इसमें मानहानि जैसा कुछ नहीं है।
आम आदमी पार्टी ने जगदीश मुखी का मान बढ़ाया है। उन्हें तो हमें मिठाई भेजनी चाहिए। आशुतोष यहीं नहीं रुके। उन्होंने नरेंद्र मोदी के नाम पर भाजपा के चुनाव लड़ने पर अप्रत्यक्ष रूप से निशाना साधते हुए कहा कि लोग शादी करने जाते हैं तो लड़के के बाप को देखकर शादी नहीं करते।
बता दें कि भाजपा के पूर्व विधायक प्रो. जगदीश मुखी ने आम आदमी पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा है कि ऑटो के पीछे लगे होर्डिंग से फोटो हटाओ, वरना कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मामला पकड़ रहा है तूल
ऑटो के पीछे लगा केजरी-मुखी पोस्टर विवाद तूल पकड़ रहा है। आम आदमी पार्टी भाजपा नेता प्रो. जगदीश मुखी का फोटो लगाकर जनता से पूछ रही है कि दिल्ली में जगदीश मुखी बेहतर मुख्यमंत्री होंगे या अरविंद केजरीवाल।
इस तरह के प्रचार तो पिछले कई दिनों से हो रहे हैं, लेकिन यह मामला कानूनी रंग लेने जा रहा है। बीते दिनों भाजपा हाईकमान ने मुखी को विरोध दर्ज कराने को कहा था।
इसी कड़ी में मुखी ने शनिवार को आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को एक वैधानिक नोटिस जारी कर कहा कि उनकी अनुमति के बगैर थ्री व्हीलर्स और यू-ट्यूब में उनके फोटो का इस्तेमाल करना अवैधानिक है।
प्रो. मुखी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री का उम्मीदवार कौन होगा, इसका निर्णय करने का अधिकार सिर्फ पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व को है। केजरीवाल को इस बारे में कुछ भी कहने का अधिकार नहीं है। अच्छा होगा कि केजरीवाल अपनी सीमाओं के अंदर रहकर काम करें।