फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   sting operation of its leaders by aam aadmi party

बड़ा खुलासा: AAP ने किया अपने ही नेताओं का स्टिंग

Tue, 25 Mar 2014 12:54 PM IST
मलिक असगर हाशमी/अमर उजाला, गुड़गांव
मलिक असगर हाशमी/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 25 Mar 2014 12:54 PM IST
विज्ञापन
sting operation of its leaders by aam aadmi party

देश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए स्टिंग ऑपरेशन को हथियार के तौर पर अपनाने वाली आम आदमी पार्टी में अब इसका इस्तेमाल पार्टी के भीतर के भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए हो रहा है।

विज्ञापन


पार्टी में रहकर साजिश करने वालों पर आम आदमी पार्टी करारा प्रहार करने की तैयारी में है। AAP नेतृत्व ने चार कड़ियों में पार्टी के ऐसे नेताओं के खिलाफ स्टिंग ऑपरेशन किया है।
विज्ञापन


इन पर कार्यकर्ताओं को भड़काने के अलावा पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचाने के आरोप है। कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा करने के लिए पार्टी जल्द चार टेप जारी करने की तैयारी में है।

विज्ञापन
विज्ञापन

AAP की पोल खोल रहा है ये स्टिंग!

sting operation of its leaders by aam aadmi party

गुड़गांव की जिला कार्यकारिणी में कुल 12 सदस्य हैं। हाल ही में पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से किए गए एक स्टिंग ऑपरेशन में AAP के एक वरिष्ठ नेता कुछ लोगों के बीच ‘आप’ उम्मीदवार योगेंद्र यादव को अन्य दल का एजेंट बता रहे हैं।

स्टिंग का यह टेप अमर उजाला के हाथ भी लगा है। इसमें कुछ लोग आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता होने पर खुद को कोसते सुनाई देते हैं।

इसमें एक नेता ने तो यहां तक कह ‌दिया है कि आम आदमी पार्टी एक विशेष पार्टी की मदद करने के लिए बनाई गई है। इसकी योजना प्रधानमंत्री पद के एक प्रबल दावेदार को सत्ता से दूर रखना है। ताकि तीसरे मोर्चे की सरकार बनाई जा सके।

योगेंद्र यादव के खिलाफ इतनी बड़ी साजिश

sting operation of its leaders by aam aadmi party

AAP नेता के मुताबिक तीसरे मोर्चे की सरकार बनते ही उसका व्यक्तित्व और असर खत्म हो जाएगा और उसकी पार्टी का अंतिम मोहरा भी पिट जाएगा। तीन साल तक तीसरे मोर्चा की सरकार रखने के बाद उसे भी साजिश रचकर गिरा दिया जाएगा। ताकि नई सरकार वजूद में आ सके।

उधर, योगेंद्र यादव का कहना है कि चार में से एक टेप में जिले के एक नेता ने यह भी कहा है कि योगेंद्र यादव को शांतिपूर्वक नामांकन करने दो, उसके बाद उसे घेर कर हराया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि एक पार्टी के लोग उनके आदमियों के साथ मिलकर उनके विरूद्ध षड़यंत्र रच रहे हैं। योगेंद्र ने कहा कि दागियों से संबंधित चारों टेप कार्यकर्ताओं के बीच सार्वजनिक किए जाएंगे ताकि उनका विश्वास बहाल किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed