फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Still people in mourn due to gangrape and murder, villagers didin't celebrate eid

गैंगरेप और हत्या के चलते अभी भी गांव में मातम, लोगों ने नहीं मनाई बकरीद

Wed, 14 Sep 2016 04:48 PM IST
मो. शाहिद मेवाती/अमर उजाला, गुड़गांव
मो. शाहिद मेवाती/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 14 Sep 2016 04:48 PM IST
विज्ञापन
Still people in mourn due to gangrape and murder, villagers didin't celebrate eid
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

खंड के गांव में सामूहिक दुष्कम व हत्या की घटना के बाद से मातम पसरा है। पीड़ित परिवार व मुस्लिम समाज के लोगों ने मंगलवार को बकरीद का पर्व नहीं मनाया। 

विज्ञापन


ग्रामीणों ने इस मौके पर न तो पकवान ही बनाए और न ही नए कपड़े पहने। हालांकि, समाज के लोगों ने ईद पर पढ़ी जाने वाली नमाज जरूर पढ़ी। 

गौरतलब है कि गांव में गत 24-25 अगस्त की रात खेत में सो रहे एक परिवार के सदस्यों पर हमला कर एक दंपति की हत्या व दो युवतियों के साथ सामूहिक गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। 

विज्ञापन

गांव में फीका रहा ईद का उत्साह

Still people in mourn due to gangrape and murder, villagers didin't celebrate eid
गैंगरेप - फोटो : अमर उजाला

इस वारदात में एक दंपति व उसके बच्चों को भी घायल कर दिया गया था। उसी समय से गांव में मातम पसरा है। शौक के चलते मंगलवार को बकरीद के पर्व को लेकर जहां क्षेत्र में ईद का उत्साह फीका नजर आया। 

वहीं पीड़ित परिवार के गांव में समाज के लोगों व पीड़ित परिवार के छोटे बड़ों न ईद पर्व नहीं मनाया। ग्रामीण आरिफ, इसलाम, यूनुस, खुर्शीद, नियामत ने बताया की गत 24 अगस्त को हुई घटना के शौक के चलते मंगलवार को गांव में बकरीद पर्व की खुशियां नहीं मनाई गईं।

उन्होंने कहा की वारदात की वजह से गांव में अभी भी मातम पसरा है। पीड़ित परिवार अभी भी सदमे में हैं। ग्रामवासी अपनी सुरक्षा को लेकर अभी भी डरे व सहमे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed