{"_id":"445b912e2ee45b0e03dbdf26dee71bf5","slug":"steps-for-woman-security-in-faridabad-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला सुरक्षा केंद्र खोलने पर सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला सुरक्षा केंद्र खोलने पर सहमति
ब्यूरो/ अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sun, 28 Dec 2014 07:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-7 में रविवार को पंजाबी फेडरेशन की ओर से बेटी बचाओ अभियान की मासिक बैठक बुलाई गई। इसमें लोगों से देश-प्रदेश में अभियान को सफल बनाने के लिए तेजी से काम करने पर रणनीति बनाई गई।
विज्ञापन
महिलाओं की सुरक्षा के लिए केंद्र खोलने पर भी लोगों की सहमति बनी। बैठक में लोगों ने प्रदेश सरकार को भ्रूण जांचने वाले डॉक्टरों की जानकारी देने पर रखे इनाम को वापस लेने पर जमकर कोसा।
विज्ञापन
संस्था के राष्ट्रीय संयोजक हरीश चंद्र आज़ाद ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री करनाल में बेटी बचाओ अभियान की शुरुआत करने जा रहे हैं वहीं उनकी पार्टी का ये कदम निंदनीय है।
विज्ञापन
इनाम रखने पर चिकित्सकों को डर था। अब तो खुलेआम भ्रूण जांच होगी। उन्होंने बैठक में मौजूद लोगों से बेटियों को बचाने में हरसंभव प्रयास करने का आह्वान किया।
फेडरेशन के अध्यक्ष वासुदेव अरोड़ा ने कहा कि बेटियों को बचाने के साथ ही सुरक्षा के लिए भी कदम उठाए जाएंगे। आत्मरक्षा का गुर सिखाने के लिए कई केंद्र खोले जाएंगे। बैठक में महेश पहूजा, जगजीत कौर, सुमन बख्शी,अंशिका जैन, सुमन रेखा कपूर आदि उपस्थित रहीं।