फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stepfather kills 12-year-old by crushing his head and removing his eye with a screw.

Delhi NCR News: सौतेले पिता ने 12 साल के मासूम की सिर कुचलकर की हत्या, स्क्रू से निकाली आंख

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नई दिल्ली।
शास्त्री नगर इलाके में पत्नी से विवाद के बाद एक व्यक्ति ने 12 साल के सौतेले बेटे अल्तमश की बेरहमी से सिर कुचलकर हत्या कर दी। आरोप है कि आरोपी वाजिद ने प्लास और स्क्रू ड्राइवर से मासूम की एक आंख निकाल ली। एक सप्ताह से हो रहे झगड़े से परेशान होकर उसकी पत्नी अपनी चाची के घर चली गई थी और वापस नहीं आ रही थी। जिसको लेकर आरोपी पत्नी को लगातार धमका रहा था। आरोपी ने परिवार वालों को वीडियो भेजकर झाड़ियों में शव पड़े होने की जानकारी दी। पुलिस ने मासूम की मां मुमताज के बयान पर मामला दर्ज किया है और आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
12 साल का अल्तमश परिवार के साथ शास्त्री पार्क की झुग्गी में रहता था। परिवार में उसकी मां मुमताज, भाई अमन, वशीर, बहन ईरम और सौतेला पिता वाजिद है। उसकी एक बहन शादीशुदा है। उसकी बहन ईरम ने बताया कि 2019 में उनके पिता शफीक की मौत हो गई थी। पिता की मौत के कुछ महीने बाद ही उसकी मां ने वाजिद से शादी कर ली। वाजिद पहले से शादीशुदा था और रिक्शा चलाता है। पिछले एक सप्ताह से उसकी मां का वाजिद से झगड़ा हो रहा था। वाजिद के लगातार मारपीट करने से परेशान होकर उसकी मां पड़ोस में रहने वाली अपनी चाची के घर चली गई थी। वाजिद लगातार मुमताज को वापस आने के लिए कह रहा था। मना करने पर उसने बेटे की हत्या करने की भी धमकी दी थी।
विज्ञापन

स्कूल से लाकर की हत्या
परिवार वालों ने बताया कि बृहस्पतिवार को अल्तमश व उसका भाई वसी शास्त्री पार्क स्थित अपने स्कूल गए थे। शाम को छुट्टी होने पर वाजिद रिक्शा लेकर स्कूल पहुंच गया। वह दोनों भाइयों को रिक्शे पर बिठाकर घर के लिए रवाना हुआ। शास्त्री पार्क लालबत्ती के पास वाजिद ने वसी को रिक्शा पर बैठे रहने की कहकर उसके छोटे भाई को अपने साथ झाड़ियों में लेकर चला गया। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो भेजकर दी हत्या करने की जानकारी
परिवार वालों ने बताया कि आरोपी ने बृहस्पतिवार रात मुमताज को फोनकर अल्तमश के हत्या की जानकारी दी। साथ ही झाड़ियों का वीडियो भेजा था। परिवार वालों ने रात में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। शुक्रवार छह बजे आरोपी ने एक वीडियो भेजा जिसमें झाड़ियों में अल्तमश का शव पड़ा था।
पुलिस को मिली थी शव पड़े होने की जानकारी

उत्तर पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त आशीष मिश्रा ने बताया कि 30 जनवरी की सुबह करीब 9.50 बजे शास्त्री पार्क थाने को एक लड़के की हत्या की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस शास्त्री पार्क चौक लूप के पास पहुंची। जहां करीब 12 साल का एक लड़का अचेत पड़ा था। उसके सिर और आंख पर चोट था। पुलिस लड़के को जग प्रवेश चंद अस्पताल लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल कर वहां से साक्ष्य हासिल किए हैं। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर वाजिद की तलाश कर रही है।

मेरे मासूम के बदले मुझे ही मार डालता

अल्तमश की मौत के बाद मां मुमताज ने कहा कि उसने मेरे मासूम को मार डाला, इससे अच्छा तो वह मुझे ही मार डालता। रोते हुए कहा कि उसने मासूम की बेरहमी से हत्या की है। इसी तरह बहन का भी रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed