फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stepfather attacked on son daughters and wife, daughter death

सौतेले पिता ने किया बेटा-बेटी और पत्नी पर हमला, बेटी की मौत

Thu, 15 Oct 2015 04:11 AM IST
Updated Thu, 15 Oct 2015 04:11 AM IST
विज्ञापन
Stepfather attacked on son daughters and wife, daughter death

चाणक्यपुरी इलाके में सौतेले पिता ने बेटा, बेटी व पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इसमें 16 साल की बेटी रुबिना की मौत हो गई, जबकि पत्नी रेणु शर्मा (40) और बेटा रोहित (18) गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हमले के बाद आरोपी सुभाष (37) ने खुद को चाकू मारकर जख्मी कर लिया। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला है कि प्रॉपर्टी विवाद के चलते रेणु और सुभाष के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस को आशंका है कि इसी के चलते यह घटना हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मूलरूप से असम की रहने वाली रेणु शर्मा अपने बच्चों के साथ चाणक्यपुरी स्थित मालचा मार्ग बी-24 सर्वेंट क्वार्टर में रहती है। रुबिना पास के सरकारी स्कूल में दसवीं कक्षा की छात्रा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुबिना व रोहित रेणु के पहले पति के बच्चे हैं

Stepfather attacked on son daughters and wife, daughter death

बेटा प्राइवेट नौकरी करता है। रेणु पास ही एक दूतावास में हाउस कीपिंग की नौकरी करती है। करीब पांच साल पहले रेणु ने सुभाष से दूसरी शादी की थी। रुबिना व रोहित रेणु के पहले पति के बच्चे हैं।


सुभाष पेशे से कार चालक है। रेणु के नाम कुछ जमीन है। शादी के बाद से ही सुभाष रेणु पर दबाव बना रहा था कि जमीन उसके नाम कर दें। इसे लेकर दोनों के बीच अकसर झगड़ा होता था।

करीब तीन माह पूर्व मारपीट के बाद रेणु ने सुभाष की शिकायत भी कर दी थी। इसके बाद वह कोटला मुबारकपुर में अलग रहने लगा। करीब चार दिन पहले सुभाष दोबारा से रेणु के साथ रहने लगा था।

करीब 7 बजे सुभाष रेणु से झगड़ा करने लगा

Stepfather attacked on son daughters and wife, daughter death

मंगलवार को उसी जमीन को लेकर सुभाष व रेणु की कहासुनी हो गई, लेकिन मामला शांत हो गया। आरोप है कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 7 बजे सुभाष रेणु से झगड़ा करने लगा।


कहासुनी के दौरान सुभाष ने चाकू निकाल लिया और रेणु के पेट व हाथ पर वार कर दिया। शोर शराबा सुनकर रुबिना जब मां को बचाने आई तो सुभाष ने रुबिना के सीने पर वार कर दिया। इस बीच रोहित भी आ गया।

आरोपी ने रोहित पर भी चाकू से वार किया। बचाव में रोहित ने भी किसी भारी वस्तु से सुभाष पर हमला किया। पड़ोसियों के आने पर करीब 7.22 बजे पीसीआर कॉल की गई। घायल रोहित खुद ही बहन रुबिना को नजदीकी निजी अस्पताल ले गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने रेणु व सुभाष को आरएमएल में भर्ती कराया। रोहित का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed