फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Statements from AAP and BJP leaders are coming on renaming of Mustafabad as Shiv Vihar

मुस्तफाबाद का बदलेगा नाम?: भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने बताई वजह, आप बोली- नफरत के बीज न बोएं

Fri, 28 Mar 2025 11:03 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 28 Mar 2025 11:03 AM IST
सार

राजधानी दिल्ली में एक बार फिर नाम बदलने पर सियासत शुरू हो चुकी है। भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने विधानसभा में मुस्तफाबाद का नाम बदलने का मुद्दा उठाया था। जिसके बाद आम आदमी पार्टी की ओर से बयान सामने आया है।

विज्ञापन
Statements from AAP and BJP leaders are coming on renaming of Mustafabad as Shiv Vihar
संजीव झा और मोहन सिंह बिष्ट - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली विधानसभा में आज भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट मुस्तफाबाद का नाम बदलने का प्रस्ताव पेश कर सकते हैं। उससे पहले ही दिल्ली में नाम बदलने को लेकर सियासत शुरू हो गई है। भाजपा नेताओं से लेकर आप के नेता बयान दे रहे हैं।

विज्ञापन


'लोग कर रहे नाम बदलने की मांग'
मुस्तफाबाद से भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने स्पष्ट कहा कि मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलने के लिए मेरे द्वारा प्रस्ताव लाया गया है। 1998 से 2008 के बीच जब मैं विधायक था, तब इस क्षेत्र का नाम करावल नगर था। मुस्तफाबाद का नाम किसी धार्मिक गुरु के नाम पर नहीं रखा गया है। यहां मुस्तफा नाम का एक प्रॉपर्टी डीलर हुआ करता था, जिसने कुछ राजनीतिक लोगों के साथ मिलकर मेरे दूसरे निर्वाचन क्षेत्र में जाने के बाद इस क्षेत्र का नाम बदलकर मुस्तफाबाद रख दिया। 
विज्ञापन

 
आगे कहा कि आज हर कोई मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलकर शिव विहार करने की मांग कर रहा है। लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए मंदिरों के पास अवैध मीट की दुकानें बंद कर दी जानी चाहिए। खासकर नवरात्रि के दौरान तो दुकानों को बंद किया जाना ही चाहिए। 

विधानसभा क्षेत्र को शिवपुरी या फिर शिव विहार रखने का प्रस्ताव पेश हो सकता है। बिष्ट ने चुनाव प्रचार के दौरान यह वादा किया था। चुनाव से पहले बिष्ट ने कहा था कि अगर जनता उन्हें विधायक बनाएगी तो वे मुस्तफाबाद का नाम बदलवाएंगे। बिष्ट 1998 से लेकर 2015 तक करावल नगर क्षेत्र के विधायक रहे थे। इस बार वे मुस्तफाबाद क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। बिष्ट का कहना है कि मुस्तफाबाद का नाम बदलने का फैसला यहां की आबादी के संतुलन को ध्यान में रखते हुए लिया जा रहा है। मुस्तफाबाद में 40 से 42 फीसदी मुस्लिम आबादी है और नाम परिवर्तन से इलाके की जनसंख्या के सम्मान को बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि 2020 के दिल्ली दंगों से मुस्तफाबाद प्रभावित हुआ था। 

ये भी पढ़ें; Delhi: आप संयोजक अरविंद केजरीवाल पर एफआईआर दर्ज, दिल्ली पुलिस ने इस मामले के तहत की है कार्रवाई


आप नेता संजीव झा ने मुस्तफाबाद का नाम बदलने पर की टिप्पणी
दिल्ली के मुस्तफाबाद का नाम बदलने की बात पर आम आदमी पार्टी नेता संजीव झा ने बताया कि जनता ने उनको काम के लिए भेजा है। ये नाम बदलने वाली सरकार है। आप जहां भी जाओ नाम बदल दो। हजारों उर्दू नाम हैं, सब बदल दो। नाम बदलने से जनता का क्या भला होगा? मुस्तफाबाद में महिलाओं को 2500 कब मिलेंगे? आगे कहा कि मुस्तफाबाद के लोगों का विकास कैसे होगा इस पर चर्चा करना अच्छा रहेगा। दिल्ली में हजारों ऐसी जगहें हैं जो उर्दू नाम पर हैं। नाम को बदलने से दिल्ली का भला नहीं होगा। दिल्ली दिलवालों का शहर है इसमें नफरत के बीज न बोएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed