फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   State Government and Amar Ujala initiatives, 'Nari Samman' half of the world salute

प्रदेश सरकार और अमर उजाला की पहल, ‘नारी सम्मान’ से आधी दुनिया को सलाम 

Wed, 31 Aug 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 31 Aug 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
State Government and Amar Ujala initiatives, 'Nari Samman' half of the world salute
अमर उजाला की पहल 'नारी सम्मान' - फोटो : अमर उजाला

समाज की बेहतरी के लिए नेपथ्य में सक्रिय महिलाओं के योगदान को सलाम करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार और ‘अमर उजाला’ की साझा पहल के रूप में ‘नारी सम्मान’ अभियान बुधवार से शुरू हो रहा है। 

विज्ञापन


इसके तहत सूबे की ऐसी प्रतिभाशाली महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने शिक्षा, कला, खेल, उद्यमिता, बहादुरी, सामाजिक कार्य क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं। इस प्रयास का मकसद प्रतिभाशाली महिलाओं को ऐसा मंच देना भी है, जहां से वे समाज को अपनी कहानी बता सकेंगी और दूसरों के लिए रोल मॉडल बन सकेंगी। 
विज्ञापन


31 अगस्त से शुरू हो रहे अभियान के जरिए सरकार की महिला-कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी भी मिलेगी। इसके लिए जिलों में संगोष्ठियों के साथ ही जगह-जगह नुक्कड़ नाटक होंगे। मंडल मुख्यालयों पर जागरूकता रैलियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला कार्यालयों से बंटेंगे फार्म
अभियान के दौरान शिक्षा, कला, खेल, उद्यमिता, बहादुरी, सामाजिक कार्य जैसे क्षेत्रों में  विशिष्ट उपलब्धियां हासिल करने वाली महिलाओं की पहचान की जाएगी।
 इसके लिए नामांकन फार्म ‘अमर उजाला’ के जिला व मुख्य कार्यालयों से प्राप्त किये जा सकेंगे। नुक्कड़ नाटकों के मंचन के दौरान भी नामांकन फार्म उपलब्ध रहेंगे।

पहले मंडल, फिर राजधानी में सम्मान
निर्धारित छह क्षेत्रों में सम्मान के लिए महिलाएं खुद आवेदन कर सकती हैं। कोई अन्य भी व्यक्ति योग्य महिला के नाम की संस्तुति कर सकेगा। प्रविष्टियां निर्धारित प्रारूप में ही स्वीकार की जाएंगी। 


प्रतिभागी के लिए न्यूनतम आयु 16 वर्ष तय की गई है। जिलों से प्राप्त नामांकन पत्रों में से मंडल स्तर पर हर श्रेणी से छह महिलाओं को चुना जाएगा, जिनका मंडल स्तर पर सम्मान किया जाएगा। प्रदेश के सभी मंडलों से चयनित 108 प्रतिभाशाली महिलाओं को लखनऊ में मुख्यमंत्री सम्मानित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed