{"_id":"0b4cac0d8d3e638b3d7746186fe1bd63","slug":"state-boxing-championships-won-three-gold-medals-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीते तीन स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में जीते तीन स्वर्ण पदक
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Wed, 27 Jan 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भिवानी में आयोजित 41वीं जूनियर हरियाणा स्टेट बॉक्सिंग चैंपियनशिप में फरीदाबाद-पलवल के खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदकों पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
यह प्रतियोगिता 23 से 26 जनवरी तक आयोजित हुई थी। अंतरराष्ट्रीय कोच राजीव गोदारा ने बताया कि राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में शहर के सात खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था, जिसमें पांच खिलाड़ी पदक जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन
इसमें 56 किलो भारवर्ग में ईश्वर ने, 91 किलो में संदीप ने और 52 किलो भारवर्ग में पलवल के किशन ने स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा शहर के सुनील ने 75 किलोभार वर्ग में कांस्य और 46 से 49 किलो में सौरव सोलंकी ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन