{"_id":"62c38ecf98ff4d3d3e1df2b1","slug":"standard-clubs-will-be-formed-in-delhis-government-schools-directorate-of-education-gave-instructions","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi School: सरकारी स्कूलों में बनाए जाएंगे मानक क्लब, शिक्षा निदेशालय ने दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi School: सरकारी स्कूलों में बनाए जाएंगे मानक क्लब, शिक्षा निदेशालय ने दिए निर्देश
Tue, 05 Jul 2022 06:38 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 05 Jul 2022 06:38 AM IST
सार
शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को यह क्लब स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसके माध्यम से छात्रों को उत्पाद की खरीद और गुणवत्ता को लेकर सजग बनाया जाएगा।
विज्ञापन
स्कूली बच्चे
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा निदेशालय ने सरकारी स्कूलों के छात्रों में किसी उत्पाद की गुणवत्ता की समझ विकसित करने के प्रयास शुरू किए हैं। इसके लिए सभी सरकारी स्कूलों में जल्द ही स्टैंडर्ड क्लब (मानक क्लब) का गठन किया जाएगा। शिक्षा निदेशालय का इन क्लब के गठन के पीछे उद्देश्य विज्ञान के छात्रों को गुणवत्ता व मानकीकरण की अवधारणों से अवगत कराना है। निदेशालय ने भारतीय मानक ब्यूरो से प्राप्त पत्र के बाद यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय को जून के पहले सप्ताह में भारतीय मानक ब्यूरो से एक पत्र प्राप्त हुआ था। पत्र में कहा गया है कि भारतीय मानक ब्यूरो उपभोक्ताओं को एक महत्वपूर्ण हितधारक मानता है, और विभिन्न आउटरीच कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें शिक्षित और सशक्त बनाने का प्रयास कर रहा है। इसी कड़ी में यह स्टैंडर्ड क्लब की स्थापना सैकेंडरी स्कूलों में की जा रही है। जिसके बाद शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों को यह क्लब स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसके माध्यम से छात्रों को उत्पाद की खरीद और गुणवत्ता को लेकर सजग बनाया जाएगा।
विज्ञापन
इन क्लब में मेंटर केरुप में स्कूल प्रिंसिपल की ओर से नामित एक विज्ञान का शिक्षक और 15 छात्र सदस्य होंगे। मेंटर छात्रों को गुणवत्ता और मानकीकरण पर आधारित दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। ब्यूरो प्रत्येक मानक क्लब को एक वर्ष में 3 गतिविधि के लिए प्रति गतिविधि 10,000 रुपये की वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगा। ब्यूरो का 2022-23 के अंत तक 10, 000 क्लब बनाने का इरादा है, जबकि दिल्ली के लिए 500 क्लब स्थापित करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन