फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Stabbing at a bar over a dispute about changing the song; two arrested

Delhi NCR News: गाना बदलने के विवाद में बार में हुई थी चाकूबाजी, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
- चाकूबाजी में एक युवक की अस्पताल में हो गई थी मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी दिल्ली के एक बार ओएच में डीजे से गाना बदलने को लेकर हुए विवाद के बाद दो युवकों पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार मंगोलपुरी निवासी 18 वर्षीय अभिषेक और अश्विन वारदात के बाद से ही फरार थे। चाकूबाजी में घायलों में से एक युवक की बाद में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदोरा ने बताया कि यह घटना 17 जून की रात शाहबाद दौलतपुर ओएच बार में हुई थी। यहां पर आरोपियों और कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया था। आरोपियों ने बताया कि वह घटना वाली रात हुक्का पीने के लिए बार में गए थे। इस दौरान डीजे संचालक से उनकी कहासुनी हो गई, क्योंकि उसने उनके कहने पर गाना बदलने से इन्कार कर दिया था।
विज्ञापन

आरोपियों का दावा है कि वहां मौजूद कुछ लोगों ने उनके साथ मारपीट की। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि इसके बाद दोनों आरोपी वहां से चले गए। कुछ समय बाद वह अपने कुछ साथियों के साथ चाकू लेकर दोबारा बार में पहुंचे और दो व्यक्तियों पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमले में दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया कि उपचार के दौरान 23 जून को एक घायल की मौत हो गई, जिसके बाद हत्या की धारा जोड़ दी गई। शुरुआत में शाहबाद डेयरी थाने में गैर इरादतन हत्या के प्रयास से संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed