{"_id":"5964ffdc4f1c1b185e8b45e2","slug":"ssp-instructs-on-security-system-on-kanwar-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा के दौरान सोशल साइट पर भी रहेगी नजर : एसएसपी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा के दौरान सोशल साइट पर भी रहेगी नजर : एसएसपी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Tue, 11 Jul 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरनाथ यात्रियों पर आतंकी हमले के बाद हाईअलर्ट के बाद एसएसपी लवकुमार के निर्देश पर जिले में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सोमवार रात पुलिस अपने-अपने क्षेत्र में चेकिंग व संदिग्धों की तलाशी लेती रही। मंगलवार को भी पुलिस अलर्ट पर रही।
विज्ञापन
उधर, एसएसपी ने कांवड़ियों के गुजरने वाले मार्ग और प्रस्तावित शिविर के स्थान आदि का निरीक्षण कर सुरक्षा का खाका तैयार किया है। लवकुमार ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर असमाजिक तत्वों व सोशल साइट पर भी नजर रखी जाएगी। अगर कोई माहौल खराब करने वाली पोस्ट करता है, तो उसे बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
एसएसपी के अनुसार, कांवड़ियों के गुजरने वाले मुख्य स्थानों पर सीसीटीवी लगाए जाएंगे। एंबुलेंस की व्यवस्था भी की गई है। एंबुलेंस पर तैनात कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि अगर कोई घटना हो तो वह पीड़ितों को सरकारी अस्पताल ले जाने के बजाय करीब के अस्पताल ले जाएं।
विज्ञापन